फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now admission in Abhyudaya coaching through entrance exam

Pratapgarh News: अब प्रवेश परीक्षा से अभ्युदय कोचिंग में दाखिला

Sun, 12 Nov 2023 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Nov 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
Now admission in Abhyudaya coaching through entrance exam
अभ्युदय योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। मेरिट के आधार पर चल रहे दाखिले की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग एमडीपीजी कॉलेज में दी जा रही है। जिले में अप्रैल 2023 से शुरू योजना के तहत 250 विद्यार्थियों ने दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू कर दी है। कोचिंग में सात प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। अभी यहां यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। इस बैच का नाम टारगेट 2024 रखा गया है। इसका संचालन दोपहर 1.30 से 5.30 बजे तक किया जाता है। हालांकि इस बार दाखिला मेरिट के आधार पर लिया गया है। 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों को मौका दिया गया है, लेकिन अब दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। विद्यार्थियों ने आवेदन करना भी शुरू कर दिया है। अब तक 450 आवेदन आ चुके हैं।
वर्जन---
सत्र 2025 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार प्रवेश परीक्षा कराकर दाखिला लिया जाएगा। सात प्रशिक्षक कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। शक्तिपाल सिंह, कोर्स कोआर्डिनेटर।
विज्ञापन

वर्जन--
अभ्युदय योजना के तहत चल रही कोचिंग की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाती है। समय-समय पर कोचिंग पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाता है। दाखिले से लेकर पठन-पाठन तक की सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कुमार, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed