फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice on notice for seven years, operation of dairy could not be stopped in the city

सात साल से नोटिस पर नोटिस, बंद नहीं हुई शहर में डेयरी

Sun, 17 Jul 2022 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Notice on notice for seven years, operation of dairy could not be stopped in the city
नगर क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित 56 डेयरी शहर की सीमा से बाहर नहीं की जा सकीं। जबकि इसकी जिम्मेदारी शासन ने नगर पालिका के साथ-साथ जिला प्रशासन को दी है। सात साल से केवल डेयरी संचालकों को नोटिस थमाया जा रहा है। नतीजा यह है कि डेयरी का गोबर खुले में फेंका जा रहा है। इसकी दुर्गंध के अलावा हर तरफ फैली गंदगी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। करीब-करीब हर मोहल्लों में डेयरी का संचालन हो रहा है। नगर पालिका 56 अवैध डेयरी की सूची तैयार कर संचालकों को सात साल से नोटिस जारी कर रही है। शहर के बीचोबीच घनी बस्तियों में संचालित इन डेयरी से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। खुले में गोबर फेंका जा रहा है। खुले मैदानों में पड़े गोबर के ढेर से मच्छरों के साथ-साथ अनेक बीमारियां पनप रही हैं।
विज्ञापन

पशुओं को सड़कों पर छोड़ दिया जाता है, जिससे राहगीर आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। शहर के पश्चिमी सहोदरपुर, पल्टन बाजार, मकंद्रूगंज, मीराभवन , सहोदरपुर पूर्वी , विवेक नगर, बलीपुर, टक्करगंज, भैरोपुर, आजाद नगर, चिलबिला, महुली, दहिलामऊ, करनपुर सिविल लाइन, तहसील वार्ड में डेयरी के संचालन से एक ओर जहां शहर में प्रदूषण फैल रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है। गोबर बहकर जाने से नालियां चोक हो रही हैं। नगर पालिका के जिम्मेदारों ने शासन के निर्देश पर वर्ष 2015 में शहर में स्थित डेयरी को चिह्नित कर सीमा से बाहर संचालन का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 56 अवैध डेयरी का संचालन हो रहा है। संचालकों को शहर से बाहर डेयरी के संचालन के लिए नोटिस भेजा जा चुका है। जल्द ही डेयरी संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुदित सिंह, ईओ, नगर पालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed