फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Not following the rules, drivers paid 9.5 lakh fine

नियमों का पालन नहीं, वाहन चालकों ने भुगता 9.5 लाख जुर्माना

Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Not following the rules, drivers paid 9.5 lakh fine
traffic signal
सड़क पर टूटते नियम जान के साथ ही जेब पर भारी पड़ रहे हैं। सुनकर आप चौंक जाएंगे कि ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पास नहीं रखने की लापरवाही के एवज में वाहन चालकों को लाखों रुपये जुर्माना जमा करना पड़ रहा है। दस माह के भीतर लोगों को 9.5 लाख का जुर्माना भुगतना पड़ा। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न लगाने पर कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना भी पड़ा। हर रोज चेकिंग के दौरान 50 से लेकर 85 लोगों पर ट्रैफिक और परिवहन विभाग की गाज गिरती है।
विज्ञापन

इस साल के दस माह के भीतर चेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा चालान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी न होने के कारण ही काटे गए हैं। डीएल और हेलमेट के बिना वाहन चलाने का आंकड़ा साल भर में ही सात हजार को पार कर जाता है। यातायात नियमों की बेफिक्री का आलम यह है कि साल की शुरूआत से अब तक बिना डीएल के वाहन चलाने वाले 536 चालान काटे जा चुके है। जबकि बिना हेलमेट के 1803 व आरसी के 792 चालान बनाए गए। नो पार्किंग के 1652 चालान काटे गए हैं। जबकि गलत तरीके से वाहन चलाने वाले 906 चालान काटे गए। इस लिहाज से बिना हेलमेट और डीएल के रोजाना करीब 15 से 25 चालान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि आरसी के चालान भी हर रोज 7 वाहन चालकों के होते हैं। दस माह के भीतर यातायात व परिवहन विभाग द्वारा नियमों का पालन न करने पर 9.5 लाख का जुर्माना वाहन चालकों पर लगाया जा चुका है। सड़क दुर्घटना में 127 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़ा वाहन चालकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को भी दर्शाता है। इनमे से बहुत से तो ऐसे भी होते है जिनके डीएल, आरसी आदि कागजात होते हैं, मगर साथ लेकर न चलने के कारण अपना चालान कटा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान के बाद भी नहीं सुधर रहे चालक
वाहनों का चालान होने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। चेकिंग के दौरान यातायात व उप संभागीय परिवहन विभाग द्वारा वाहनों का चालान होता है। इसके बाद भी वे सुधर नहीं रहे हैं। नियमों की अनदेखी करने के कारण दूसरी व तीसरी बार भी वाहन का चालान करा लेते हैं।

वाहन चालक छोटी छोटी गलती ना करें तो चालान से भी बचेंगे और परेशानी से भी। नियम तो सभी जरूरी हैं । लोगों को हेलमेट लगाकर और कागजात लेकर चलना चाहिए। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना गलत है। इससे वह खुद अपनी जान खतरे में डालता है और दूसरे की भी। पुलिस चालान काटने के अलावा सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाती है। अभय पांडेय, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed