फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Not even after Czech farmers face bloom

चेक पाने के बाद भी नहीं खिले किसानों के चेहरे

Sat, 18 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 18 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Not even after Czech farmers face bloom
बेमौसम बरसात से आलू और सरसों की नष्ट हुई फसलों की भरपाई करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने शनिवार को हादीहाल में पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया। प्रभारी मंत्री के हाथों चेक पाने के बाद भी किसानों के चेहरे नहीं खिले। पांचों तहसीलों के 159 किसानों को अपने हाथों से चेक वितरित करने के बाद कहा कि सर्वे में जिन लोगों का नाम छूट गया है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, जल्द ही उनका नाम भी सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के तुलसीसदन हादीहाल में शनिवार को बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों से किसानों को राहत चेक वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुंडा, लालगंज, सदर, रानीगंज और पट्टी के 159 किसानों को चेक वितरित करते हुए प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आलू और सरसों से हुए नुकसान के लिए जिले के 24,386 किसानों को 2.67 करोड़ रुपये वितरित किए जा रहे हैं। गेहूं की फसल नष्ट होने से प्रभावित 2.22 लाख किसानों को चेक जल्द वितरित किया जाएगा। विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहाकि वर्ष 2014-15 में लोहिया समग्र गांव के 10,951 बेघर लोगों को पक्का आवास मुहैया कराया गया।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इन आवासों के निर्माण में 225 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। किसान बीमा की धनराशि को एक लाख बढ़ाकर पांच लाख करने की बात कही। इसके पूर्व सपा जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल ने कहाकि सरकार ने मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की है। इससे प्रत्येक जाति वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने समाजवादी पेंशन के 100 लाभार्थियों को पासबुक, लोहिया आवास के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed