फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Non-bailable warrant against the regional manager and former district manager of PCF Prayagraj

पीसीएफ प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक व पूर्व जिला प्रबंधक के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट

Sun, 06 Mar 2022 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant against the regional manager and former district manager of PCF Prayagraj
Non-bailable warrant against the regional manager and former district manager of PCF Prayagraj
पीसीएफ के गोदामों से ढाई करोड़ रुपये की डीएपी खाद के गबन के मामले में फरार चल रहे पीसीएफ प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक व पूर्व जिला प्रबंधक समेत सात समितियों के सचिवों व कर्मचारियों के हाथ नहीं आने के बाद पुलिस अब उन पर कानूनी शिकंजा कस रही है। पीसीएफ प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक व पूर्व जिला प्रबंधक के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले के पीसीएफ गोदाम से नवंबर माह में गेहूं की बुवाई के दौरान डीएपी खाद की किल्लत सामने आई थी। किसानों के प्रदर्शन व समितियों से खाद गायब देख जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने मामले की जांच कराई। जिसके बाद पीसीएफ के गोदामों से 1055 मीट्रिक टन डीएपी गायब होने का मामला सामने आया। जिला प्रबंधक धनंजय तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने रानीगंज थाना क्षेत्र के सिंगाही सरायसेतराय निवासी भंडार नायक संतोष कुमार के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद से भंडार नायक संतोष फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। दो महीने की फरारी के बाद पुलिस ने नौ जनवरी को उसे दबोचकर जेल भेज दिया। बाद में पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान उसने कई राज उगले। जिसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में साधन सहकारी समिति आशापुर, छेमरसरैया, सोनपुरा, गौरामाफी, नचरौला, पूरे हीरामन, नारायनपुर व लक्ष्मणपुर के सचिव, पीसीएफ प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार, पूर्व जिला प्रबंधक धीरेंद्र कुमार तिवारी, एकाउंटेंट दिनेश सरोज, पटल सहायक दिनेश कुमार का नाम भी गबन में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में यह बात भी सामने आई थी कि समितियों की जांच जिला प्रबंधक से कराने के बजाय पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा कौशांबी के जिला प्रबंधक हरेंद्र कुमार से कराई गई थी। पुलिस ने गबन में शामिल सभी आरोपियों को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा, मगर किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में दबिश देती रही, कोई हाथ नहीं लगा।

अब सीजेएम कोर्ट से आरोपित पीसीएफ प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार और पूर्व जिला प्रबंधक धीरेंद्र कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अभी तक गबन के आरोपी भंडार नायक संतोष कुमार व पूरे हीरामन सहकारी समिति के सचिव राजेश पटेल जेल भेजे जा चुके हैं। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी पर इनाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed