फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No water in the canals, clouds of crisis loom over agriculture

Pratapgarh News: नहरों में पानी नहीं, खेती पर छाए संकट के बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
No water in the canals, clouds of crisis loom over agriculture
गेहूं की कटाई के बाद किसानों ने दहलनी फसलों की खेती की तैयारी शुरू कर दी है लेकिन नहरों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता न होने पर खेती पर संकट आने लगा है। वर्तमान में सिंचाई खंड प्रतापगढ़ क्षेत्र में 257 नहरें हैं और शारदा सहायक खंड-51 में 41 नहरें हैं। इन नहरों से 1830 क्यूसेक के सापेक्ष सिर्फ 900 क्यूसेक पानी ही किसानों को मिल रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई खंड प्रतापगढ़ क्षेत्र में भुपियामऊ, विश्वनाथगंज, मानधाता, जेठवारा, लालगोपालगंज, कुंडा समेत अन्य जगहों में नहर की सीमा 1240 किमी पर समाप्त होती है। दलहनी फसलों की खेती के लिए 257 नहरों में करीब 1200 क्यूसेक पानी की आवश्यकता है। वर्तमान उपलब्धता महज 600 क्यूसेक के आसपास है।
विज्ञापन

करीब-करीब यही स्थिति शारदा सहायक खंड-51 की भी है। 41 नहरों से करीब 110 किमी परिधि में गौरा, रानीगंज, फतनपुर, पट्टी सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है। 630 क्यूसेक के सापेक्ष 300 क्यूसेक ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरों में पानी की उपलब्धता न होने से पंपिंग सेट और ट्यूबवेल से किसानों को सिंचाई करनी पड़ेगी। प्रति घंटा सिंचाई के लिए पंप मालिक को तकरीबन 250 रुपये शुल्क लेते हैं। इससे खेती की लागत में इजाफा हो रहा है।
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से दलहनी फसलों की बोआई शुरू हो जाती है। सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होती है ताकि फसल नमी में अच्छे से उग सके।

वहीं, गौरा निवासी अनुज विश्वकर्मा ने बताया कि गन्ने का अंकुरण शुरू हो गया है। सिंचाई के बाद मूंग की बोआई करनी है लेकिन नहरों में पानी नहीं है। पट्टी के राकेश मिश्रा ने बताया कि नहरों में पानी न होने से खेती में दिक्कत आ रही है। 250 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed