{"_id":"5d331db48ebc3e6ccc03c734","slug":"no-payment-of-salary-pratapgarh-news-ald2499272188","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग से भुगतान, कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग से भुगतान, कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

सेवा प्रदाता के खेल में फेल हो गए कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पशुपालन विभाग में सेवा प्रदाता के माध्यम से 12 चालकों की तैनाती हुई है। पशुपालन विभाग नियमित रुप से सेवा प्रदाता कंपनी संजरी कारपोरेट प्राधिकरण लिमिटेड ने तीन माह से वेतन और पीएफ का भुगतान नहीं कर रही है। इससे नाराज चालकों ने डीएम से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई है।
सेवा प्रदाता कंपनियां कर्मचारियों का शोषण किस प्रकार कर रही हैं, इसका अंदाजा पशुपालन विभाग में तैनात चालकों से लगाया जा सकता है। विभाग में 25 जुलाई 2018 को 12 चालकों की नियुक्ति हुई। तैनाती के समय प्रतिमाह वेतन भुगतान के साथ ही पीएफ देने का वादा किया था। आलम यह है कि अप्रैल, मई, जून माह का वेतन भुगतान अभी चालकों को नहीं किया गया है। इससे नाराज चालकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया और डीएम से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। डीएम ने जल्द ही वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर दुर्गेश प्रताप सिंह, रवि केसरवानी, इंद्रजीत पासी, मंगेश कुमार मौर्य, राम प्रकाश धुरिया, सुशील सरोज, रवि चतुर्वेदी, सुभाष, देवेंद्र प्रताप सिंह, दीपचंद्र मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।