फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No one is safe in BJP government: Naresh Uttam

भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं : नरेश उत्तम

Wed, 22 Sep 2021 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
No one is safe in BJP government: Naresh Uttam
मीरा भवन स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोलते सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। संवा - फोटो : PRATAPGARH
भाजभाजपा सरकार में किसान, महिलाएं, बच्चे, नौजवान, महंत कोई सुरक्षित नहीं है। कोरोना काल के दौरान दवा, ऑक्सीजन के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ। बहुत लोग ऑक्सीजन के अभाव में मर गए। सपाइयों को लाल टोपी वाला गुंडा कहकर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। प्रदेश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। यह बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किसान नौजवान यात्रा के दौरान मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज स्थित एक मैरेज हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सौ दिन में अच्छे दिन लाने का दावा करने वाली सरकार ने आज लोगों को सड़क पर खड़ा कर दिया है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आवाज उठाने पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद आजम खां ने भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई। इस पर उन्हें जेल में डाल दिया गया। कोरोना काल में ऑक्सीजन और दवा के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ है। योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए किसानों पर लाठियां बरसाने वाले आज हितैैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। सरकार बनने पर सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार का हिसाब लिया जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, बालकुमार पटेल, संतोष यादव, पूर्व विधायक मुन्ना यादव, सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव, अश्वनी सोनी, वरिष्ठ नेता वासिक खान, वसिम खान, सद्दाम, सहरे आलम शेबू, विकास यादव राहुल, आजम, इरसाद सिद्दीकी, शौरभ, विमल श्रीवास्तव, सुषमा पाल, शांति सिंह, मनीष पाल, वकार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत
मीराभवन स्थित सपा कार्यालय पर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, शहरे आलम, वासिक खान, इरशाद सिद्दीकी, भइयाराम पटेल, हरीश शुक्ला, शक्ति सिंह, प्रमोद मौर्या, महिमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed