{"_id":"56e84f474f1c1b5b138b4b19","slug":"no-one-fail-in-primary-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय बोर्ड परीक्षा में नहीं फेल होगा कोई बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय बोर्ड परीक्षा में नहीं फेल होगा कोई बच्चा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा पांच और आठ के बच्चों की बोर्ड परीक्षा भले ही हो रही है, मगर इस परीक्षा में कोई भी बच्चा फेल नहीं होगा। हां इतना जरूर है कि इस परीक्षा से स्कूल के अच्छे बच्चों की पहचान हो जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के 2699 स्कूलों में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। कक्षा पांच में पढ़ने वाले 31,825 और कक्षा आठ के 15,273 छात्र-छात्राएं लगभग ग्यारह वर्ष बाद बोर्ड परीक्षा के दौर से गुजर रहे हैं। बच्चों को विभाग से तैयार पेपर और कापी दी गई।
कापी में कुछ भी लिखने के बजाय चुपचाप बैठे बच्चों का पेपर हल कराने के लिए शिक्षकों को ब्लैक बोर्ड का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि इस परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी फेल नहीं होगा। चूंकि कक्षा पांच की कापियां न्यायपंचायत स्तर और कक्षा आठ की कापियां बीआरसी स्तर पर जांची जाएगी। इसलिए शिक्षक अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए बच्चों का पेपर हल कराने से नहीं चूक रहे हैं। जिले के सभी विद्यालयों में हो रही परीक्षा को लेकर विभाग चौकन्ना है। खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। मगर परीक्षा में नकलची नहीं मिल रहे हैं। परिषदीय स्कूलों का सत्र 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसलिए सभी प्रधानाध्यापकों को 31 मार्च तक रिजल्ट कार्ड भी बांटना है। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि सभी स्कूलों में शांतिपूर्ण परीक्षा हो रही है। उन्होंने शिक्षकों को चेताया है कि अगर कोई नकल कराता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।