फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no entry given to people more than 5 in restaurant

मॉल और रेस्टोरेंट में पांच से अधिक लोगों को नहीं मिला प्रवेश

Tue, 09 Jun 2020 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
no entry given to people more than 5  in restaurant
no entry given to people more than 5 in restaurant - फोटो : PRATAPGARH
शहर के मॉल और रेस्टोरेंट सोमवार से खुल गए। पहले दिन दो गज की दूरी को लेकर ग्राहक और दुकानदार सभी अलर्ट दिखे। मॉल में घुसने से पहले गार्ड ग्राहकों के हाथों को सैनिटाइज कर रहे थे, बगैर मॉस्क के पहुंचने वालों को अंदर नहीं घुसने दिया गया। हालांकि बाहर लाइन में खड़े लोगों को अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ा। खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों में भी कोरोना का वह खौफ देखने को नहीं मिला, जो पहले होता था। इधर, रेस्टोरेंट में पहले दिन गिनती के ग्राहक पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में 75 दिनों से बंद रहने वाले मॉल और रेस्टोरेंट संचालकों के चेहरे सोमवार को खिल उठे। पहले दिन सोशल डिस्टेंसिंग पर अधिक जोर दिया गया। प्रवेश द्वार पर खड़े सुरक्षा गार्ड ग्राहकों को टोकते रहे। हाथों में लिए सैनिटाइजर से हाथ साफ कराने के बाद ही अंदर जाने दे रहे थे। जो मुंह ढककर नहीं आ रहे थे, उनके फेस कवर लगाने के बाद ही अंदर घुसने दिया गया। रेस्टोरेंट में सभी कर्मचारी मॉस्क लगाए हुए थे। मेजों में संख्या कम कर दी गई थी। पहले दिन खाना तो नहीं बना था, मगर डोसा, इडली के साथ ही नाश्ता तैयार किया गया था। रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों ने लस्सी, कोल्डड्रिंक के साथ ही नाश्ता ही लिया। स्पाइस वैली और सिद्धार्थ रेस्टोरेंट के मालिक भोले सिंह ने बताया कि पहले दिन गिनती के ग्राहक आए। कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सभी कर्मचारियों को फेस मॉस्क के साथ सैनिटाइजर दिया गया है। स्नेह होटल के संचालक विष्णु खंडेलवाल ने बताया कि हम लोगों के साथ ग्राहक भी सावधानी बरत रहे हैं।

no entry given to people more than 5  in restaurant

no entry given to people more than 5 in restaurant- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed