{"_id":"65820094e4c60e8e1b0eb316","slug":"no-digging-of-pond-payment-of-rs-125-lakh-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-9255-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तालाब की खोदाई नहीं, सवा लाख हो गया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तालाब की खोदाई नहीं, सवा लाख हो गया भुगतान
Wed, 20 Dec 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
तालाब की खोदाई किए बिना ही मजदूरों को 1,27,650 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। मानापुर गांव के लोगों को यह जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है।
कटका मानापुर ग्राम पंचायत में कागज पर गांगी तालाब की खोदाई का दावा किया जा रहा है। गांव के लोगों का आरोप है कि गांगी तालाब में झाड़ियां उगीं हैं। ग्राम प्रधान और सचिव 37 मजदूरों के खाते में बगैर काम किए ही 1,27,650 रुपये का फर्जी भुगतान कर उनसे वसूली कर रहे हैं।
गांव के शशि भूषण ने डीएम से शिकायत करके आरोप लगाया कि जो लोग रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर हैं, उनके भी खाते में फर्जी मजदूरी का भुगतान किया गया है।
डीसी मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार देख रहे डीडीओ राकेश प्रसाद का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। फर्जी भुगतान हुआ होगा, तो प्रधान और सचिव से रिकवरी की जाएगी।