{"_id":"6860301a2dad01f3c107dcb8","slug":"no-action-was-taken-against-the-outpost-in-charge-who-beat-the-gateman-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-142498-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गेटमैन को पीटने वाले चौकी प्रभारी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गेटमैन को पीटने वाले चौकी प्रभारी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
गेटमैन की पिटाई कर मोबाइल छीनने वाले जेल चौकी प्रभारी के खिलाफ 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जीआरपी घटना अपने क्षेत्र से बाहर बता रही है तो कोतवाल तहरीर लेकर 24 घंटे से जांच कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज समझौता के लिए परेशान हैं।
जेल रोड क्राॅसिंग के गेटमैन धर्मेंद्र को शुक्रवार को मैसेज मिला कि चिलिबिला की ओर से ट्रेन आ रही है। गेट मैन क्राॅसिंग बंद करने लगा। इसी बीच जल्दबाजी के चक्कर में जेल चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा गुजर रहे थे। गेटमैन का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उसे गेट बंद करने के कारण पिटाई करते हुए मोबाइल छीनकर चले गए।
काफी देर बाद जब रेल कर्मचारी एक जुट हुए तो चौकी प्रभारी ने मोबाइल लौटा दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र की बता दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
24 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस ने अभी तक प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करना उचित नहीं समझ रही है। पीड़ित ने रेलवे कंट्रोल को घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ा है। नगर कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने कहाकि गेट मैन तहरीर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।