फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   628 illegal school running in pratapgarah

628 अवैध विद्यालय, कार्रवाई एक पर नहीं

Mon, 30 Oct 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के कारनामे भी बड़े अजीब हैं। जिले में बिना मान्यता और मानक के संचालित होने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर नौटंकी की जा रही है। पिछले पांच वर्षों में विभाग के अफसरों ने 628 अमान्य स्कूलों को चिह्नित किया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस थमाया गया। एक भी स्कूल विभाग बंद नहीं करा सका और न ही किसी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। हालांकि इनमें से कई विद्यालयों ने बाद में मान्यता हासिल कर ली।
विज्ञापन


खुद विभाग के ही आंकड़ों पर गौर किया जाए तो वर्तमान में जिले में कक्षा एक से आठ तक के 628 अवैध स्कूल चल रहे हैं। इनमें से 332 स्कूल ऐसे हैं, जिन्हें विभाग ने अभी तक नोटिस दिया है। 296 स्कूल ऐेसे हैं, जिनकी तरफ अफसरों ने देखना भी मुनासिब नहीं समझा। जिन स्कूलों को नोटिस मिला है उनमें अधिकांश ऐसे विद्यालय हैं, जिनकी शिकायत स्थानीय लोगों ने की है या मान्यता पाने वाले कान्वेंट स्कूलों ने। विभाग ने स्वत: संज्ञान लेकर किसी स्कूल के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीण इलाकों में स्थित अधिकांश स्कूलों को अवैध से वैध का प्रमाणपत्र दिलाने का ठेका खंड शिक्षा अधिकारियों ने ले रखा है। यही वजह है कि छह माह बाद भी अभी तक न तो किसी अवैध स्कूल के खिलाफ मुकदमा हुआ है, और न ही किसी स्कूल को बंद कराया गया है। जब कभी कोई व्यक्ति अवैध स्कूलों के खिलाफ शिकायत करता है, तो विभाग भी नोटिस जारी करके कागजी कोरम पूरा कर लेता है। दरअसल नोटिस देने के बाद अफसर और शिक्षा विभाग के कर्मचारी सेटिंग में जुट जाते हैं। फिर स्कूल संचालक को या तो मान्यता दिलाई जाती है या फिर लेनदेन कर मामला दबा दिया जाता है।
विज्ञापन


सेटिंग पर चल रहा है सब खेल
अवैध स्कूल बंद न होने का प्रमुख कारण सेटिंग है। खंड शिक्षा अधिकारी का स्कूलों से सीधा संपर्क होता है। वह कागजी कोरम पूरा करने तक ही सीमित रहते हैं। अधिकारी अगर स्कूल बंद कराने की पहल भी करते हैं तो वह अंदर ही अंदर डरा धमकाकर चलते रहने देने की सलाह देते हैं। अवैध स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन ने बीएसए, डीआईओएस, एसडीएम और सीओ सिटी के निर्देशन में टीम का गठन किया था। बीते सत्र में इस टीम ने पांच स्कूलों का निरीक्षण भी किया। मगर उसके बाद से अभियान बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed