फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nirjala Mahavrat was kept for the wish of long life of the husband

Pratapgarh News: सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा निर्जला महाव्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Nirjala Mahavrat was kept for the wish of long life of the husband
सुहाग की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना कर हरितालिका तीज पर महिलाओं ने मंगलवार को निर्जला व्रत रखा। सवार्थसिद्धि, शोभन, गजकेसरी व पंच महापुरुष योग के शुभ संयोग में सुहागिनों ने शुभ मुहूर्त में पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शहर के मां बेल्हा देवी मंदिर, दहिलामऊ शिव मंदिर, घुइसरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शहर के श्रीराम चौराहा, सुभाष चौराहा व अन्य प्रमुख बाजारों में सुहागिनों ने हाथों में मेहंदी रचाई। शाम को सोलह शृंगार कर सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की कच्ची प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया।
विज्ञापन

साथ ही भगवान गणेश की भी आराधना की गई। व्रती महिलाओं ने हरितालिका तीज की कथा सुनी और पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद बांटा।
वहीं, ग्रामीण अंचल में भी महिलाओं ने तीज व्रत पर उपवास रखकर विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-पाठ किया। कटरा गुलाब सिंह स्थित भयहरणनाथ धाम में तीज पर मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विजय विवेकानंद के मुताबिक हरितालिका तीज पर इस बार चार योग का शुभ संयोग रहा। तृतीया तिथि पर सवार्थसिद्धि, शोभन, गजकेसरी व पंच महापुरुष योग का दुर्लभ संयोग रहा। जो इसे अत्यंत शुभ और फलदायी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed