फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nine million robbery informer arrested from Delhi

नब्बे लाख की डकैती का मुखबिर दिल्ली से गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2021 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nine million robbery informer arrested from Delhi
मंगरौरा बाजार में लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों की बाजार में मिली सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : PRATAPGARH
शहर की श्याम बिहारी गली में 90 लाख के जेवरात की डकैती में शामिल बदमाशों के लिए मुखबिरी करने के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसके एक दोस्त को भी पकड़ा गया है। पुलिस दोनों को लेकर प्रतापगढ़ लौट रही है। पुलिस ने सराफ सुरेश सोनी का लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस लूटे गए जेवरात बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के श्याम बिहारी गली सराफा मार्केट में सात जनवरी की सुबह बेखौफ बदमाशों ने सराफ सुरेश सोनी को तमंचा सटाकर करीब 90 लाख के जेवरात, मोबाइल व 10 हजार रुपये लूटकर भाग निकले थे। सुरेश की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई दिनों से प्रयागराज एसटीएफ व स्वॉट टीम लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस लुटेरों के सरगना और घटना के मास्टरमाइंड रुस्तम निवासी गोकुला थाना जेठवारा तक पहुंच गई। बाद में पता चला कि उसने किसी पुराने आपराधिक मामले में प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रयागराज में ही उसके करीबी के घर से लूटा गया आधा किलो सोना बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इसके पहले रुस्तम के एक साथी को देल्हूपुर से पुलिस ने उठा लिया था। रुस्तम से पूछताछ के बाद एसटीएफ व स्वॉट टीम ने सराफा मार्केट में सुरेश सोनी की मुखबिरी करने वाले दो लोगों की खोजबीन शुरू कर दी। परिवार के लोगों पर दबाव बनाने के बाद दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली। इस जानकारी के बाद एक निरीक्षक को पुलिस बल के साथ दिल्ली भेजा गया।
टीम ने दिल्ली से मुखबिरी करने वाले बदमाश और उसके साथी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद दोनों को लेकर पुलिस प्रतापगढ़ लौट रही है। सुरेश सोनी का लूटा गया मोबाइल भी पुलिस के हाथ लग चुका है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जल्द ही खुलासा होने की संभावना है।
एसपी ने बदमाशों की धरपकड़ में लगे इंस्पेक्टर की लगाई क्लास
सराफा मार्केट में 90 लाख की डकैती समेत पट्टी व कंधई में लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए भागदौड़ करने वाले एक इंस्पेक्टर की रविवार को एसपी ने क्लास लगा दी। बदमाशों की शिनाख्त करने के तरीके पर एसपी ने इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि तह तक जाने के बाद ही कोई जानकारी आगे दी जाए। ताकि खुलासे में लगी टीमों का समय बर्बाद न हो। एसपी की फटकार की पुलिस विभाग में खासी चर्चा है।
प्रयागराज एसओजी को मिले सराफ हत्याकांड में शामिल बदमाशों की फुटेज
पट्टी कोतवाली के रायपुर में सराफ की गोली मारकर हत्या कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लूटने वाले बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज प्रयागराज एसओजी खोजने में कामयाब हो गई है। जिसके बाद नए सिरे से घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की खोजबीन शुरू हो गई है।
वारदात के लिए बदमाशों ने पल्सर बाइक का प्रयोग किया था, जबकि पहले की जांच में पुलिस स्प्लेंडर बाइक से बदमाशों के वारदात को अंजाम देने की बात मानकर चल रही थी। पट्टी सराफ कांड व गल्ला व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में चिह्नित बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पट्टी कोतवाली के रायपुर निवासी मोहम्मद अहमद की नौ जनवरी को भाई मुस्तकीम के साथ घर जाते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश 10 लाख के जेवरात व दो लाख रुपये नकद लूटकर भाग निकले थे।
तीन दिन बाद पट्टी पुलिस के हाथ कस्बे सेे एक सीसीटीवी फुटेज लगी थी। इसमें कुछ संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक से जाते दिखे। पुलिस इलाके के एक प्रधान की बाइक भी उठा लाई, मगर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना को अंजाम देेने वाले बदमाशों की खोबजीन में प्रयागराज गंगापार एसओजी के साथ ही एसटीएफ को लगाया गया है। शनिवार को गंगापार एसओजी की टीम ने सराफ मोहम्मद अहमद की गोली मारकर हत्या कर लूटपाट करने वाले बदमाशों की फुटेज खोज निकाली।
जिसमें पल्सर बाइक से बदमाश सराफ के पीछे जाते हुए दिख रहे हैं। यही हाल कंधई के मंगरौरा बाजार में गल्ला कारोबारी अमरजीत चौरसिया से 16 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की फुटेज खोजने में भी देखने को मिला था। यहां भी दो बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद पल्सर बाइक से भागे थे। बाजार से कुछ आगे जाने के बाद उन्होंने अपने चेहरे से नकाब हटा लिया था।

सराफ हत्याकांड व गल्ला व्यापारी से लाखों रुपये लूटने वाले बदमाशों की तलाश में प्रयागराज के गंगापार एसओजी डेरा डाले हुए है। गल्ला व्यापारी के साथ हुई वारदात में शामिल एक बदमाश पुलिस के हाथ भी लग चुका है, लेकिन अभी रुपये बरामद नहीं हो सके हैं।

मंगरौरा बाजार में लूटकर भाग रहे पल्सर सवार बदमाश पट्टी में मिली  सीसीटीवी फुटेज।

मंगरौरा बाजार में लूटकर भाग रहे पल्सर सवार बदमाश पट्टी में मिली सीसीटीवी फुटेज।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed