फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nine convicts, including a couple and their two sons, sentenced to life imprisonment for murder

Pratapgarh News: हत्या के दोषी दंपती और दो बेटे सहित नौ दोषियों को आजीवन कारावास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nine convicts, including a couple and their two sons, sentenced to life imprisonment for murder
एडीजे रामलाल की अदालत ने हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट व धमकी के दोषी दंपती और बेटों समेत नौ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में संग्रामगढ़ के मुरैनी गांव के हरिनारायण सिंह, उसकी पत्नी रजवती उर्फ ललिता, दो बेटे मनीष सिंह, मनोज सिंह व उनके सहयोगी राकेश यादव, तीरथनाथ यादव, सचिन यादव, स्वामीनाथ यादव, पारसनाथ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी दोषियों को दस-दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

वादी मुकदमा शिवराजा देवी के अनुसार, 22 मई 2020 की शाम हरिनारायण सिंह पत्नी रजवती उर्फ ललिता और बेटे मनीष, मनोज अपने साथियों के साथ पहुंचे और नाली को बंद करने लगे। शिवराजा देवी के मना करने पर विपक्षियों ने गालीगलौज की।
विज्ञापन

इस बीच स्वामीनाथ, पारसनाथ, तीरथनाथ, राकेश, सचिन लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर हमलावर हो गए। उसे व उसके घरवालों राज बहादुर, ललिता, सुनील, रेखा, संदीप अमरजीत, सुमन को मारापीटा। राजबहादुर की प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में गवाहों को सुनने और साक्ष्यों के आधार पर दंपती, उनके दो बेटों समेत नौ लोगों को दोषी पाया गया। सभी को आजीवान कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही अर्थदंड भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed