फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   NIA team raided gangster Vikas Singh's house

Pratapgarh News: गैंगस्टर विकास सिंह के घर एनआईए की टीम ने मारा छापा

Tue, 21 Feb 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
NIA team raided gangster Vikas Singh's house
नगर कोतवाली के गोंडे स्थित गैंगेस्टर विकास सिंह का घर। संवाद
गैंगस्टर विकास सिंह के घर एनआईए की टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

आधी रात टीम पहुंची बेल्हा, भोर में पुलिस बल के साथ टीम ने दी गोड़े में विकास के घर मारा छापा
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई व नीरज बवाना से जुड़े होने के इनपुट पर एनआईए की टीम की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के गैंगस्टर शातिर बदमाश विकास सिंह के घर पर मंगलवार भोर में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने छापा मारा। परिवार के लोगों से करीब एक घंटे तक पूछताछ के बाद टीम वापस लौटी। इस कार्रवाई के पीछे माना जा रहा है कि हथियारों व ड्रग्स के तस्कर लॉरेंस विश्नोई व नीरज बवाना से विकास के तार जुड़े हैं। हालांकि मौजूदा समय में गैंगस्टर विकास सिंह मेरठ जेल में निरुद्ध है।
नगर कोतवाली के गोड़े निवासी गैंगस्टर विकास सिंह के खिलाफ बेल्हा के अलावा जौनपुर, सुलतानपुर, प्रयागराज व अमेठी में हत्या, लूट, रंगदारी समेत अन्य 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ जेल में निरुद्ध विकास सिंह से परिवार के लोगों ने भी दूरी बना रखी है।
विज्ञापन

सोमवार की आधी रात एनआईए की टीम बेल्हा पहुंची। सूत्रों के अनुसार पुलिस अफसरों से बातचीत के बाद पुलिस बल की मांग की। रात में ही कोतवाली पुलिस ने टीम को पुलिस बल मुहैया करा दिया। मंगलवार भोर में करीब चार बजे एनआईए की टीम नगर कोतवाली के गोड़े गांव पहुंची। जहां शातिर बदमाश व गैंगस्टर विकास सिंह के घर पर छापा मारा। घर पर ताला बंद देख सो रहे आसपास के लोगों के अलावा परिवार वालों को उठाकर पूछताछ की। परिवार के लोगों ने बताया कि विकास के माता-पिता गंगा स्नान व देवालयों का दर्शन पूजन करने निकले हैं। अभी तक वापस नहीं लौटे। परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ के साथ ही वह कब से घर नहीं आया। उसके करीबी दोस्तों में कौन लोग हैं। रिश्तेदारियां कहां-कहां हैं। करीब आधे घंटे तक जानकारी करने के बाद टीम लौट गई। अचानक गोड़े में एनआईए के छापा मारने से जिले में खलबली मची रही। हर कोई कार्रवाई की हकीकत तक जानने को बेताब रहा। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि बाहर से टीम आई थी। जिसकी डिमांड पर पुलिस बल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
मेरठ जेल में विकास से नीरज बवाना व लॉरेंस विश्नोई से मुलाकात की जताई जा रही आशंका
गैंगस्टर विकास सिंह के ऊपर 28 मुकदमे दर्ज हैं। चिलबिला के व्यापारियों से रंगदारी के बाद अधिवक्ता राजदत्त मिश्रा की हत्या में विकास का नाम आया। जिसके बाद उसे जिले की पुलिस के अलावा एसटीएफ भी खोजने लगी थी। तत्कालीन एसओजी प्रभारी श्रीनिवास यादव ने मिर्जापुर से विकास सिंह को दबोचकर जेल भेजा था। कुछ दिनों बाद नैनी जेल भेज गया। जहां से लगातार विकास सिंह की जेल बदली जाती रही। अब तक जौनपुर, हमीरपुर, सुलतानपुर, आगरा जेल के बाद उसे मेरठ जेल में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार मेरठ जेल में गैंगस्टर नीरज बवाना और लॉरेंस विश्नोई भी बंद थे। संभावना है कि इस दौरान विकास से उनकी मुलाकात हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed