{"_id":"40941607f96b4b60fe920436c922ceb3","slug":"news-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर लगा ब्रेक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका की टीम अफसरों का इंतजार करती रही लेकिन वे नही पहुंचे। बारावफात की व्यस्तता बता पुलिस पहुंची ही नही। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नगर पालिका के कर्मचारियों को लौट जाने का आदेश सुनाया। शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को चौथे दिन नगर पालिका का तोडू़ दस्ता भैरोपुर पहुंचा। कर्मचारी अफसरों के आने का इंतजार कर रहे थे। मौके पर न तो नगर पालिका के अधिकारी पहुंचे और न ही एसडीएम और पुलिस बल। करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद एसडीएम सदर पहुंचे और नगर पालिका कर्मियों से बातचीत कर उन्हें लौटने का आदेश सुनाया। उन्होंने कर्मचारियों से बताया कि पुलिस की व्यस्तता के चलते अब अतिक्रमण हटाने का कार्य कुछ दिनों तक रोक दिया गया है। इसके बाद पालिकाकर्मी वापस लौटे। यह देख लोगों को हैरत हुई कि अतिक्रमण हटाने का दावा करने वाले अफसर आखिर किस वजह से टालमटोल कर रहे हैं। हालांकि उपजिलाधिकारी जेपी मिश्रा ने कहा कि केवल बारावफात के चलते यह अभियान 4 जनवरी तक टाल दिया गया है। इसके बाद फिर शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने का काम प्रारंभ होगा।
प्रतापगढ़। अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को जैसे ही नगर पालिका का दस्ता भैरोपुर पहुंचा। वाहनों और कर्मचारियों को देखने के बाद लोग अपना अतिक्रमण लेकर भागने लगे। गुमटी में चाय पान की दुकान चलाने वाले नालों के अंदर दुकान का सामान लगा लिए। ताकि वह कार्रवाई की जद में न आएं। भंगवा चुंगी से लेकर सई पुल तक इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने के चौथे दिन ही अभियान रुकने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोगों का कहना है कि सई पुल की ओर हाईवे की जमीन व पटरी पर अवैध कब्जा किया गया है लेकिन प्रशासन उन लोगोें का कब्जा हटवाने के बजाय टालमटोल कर रही है। लोगों ने प्रशासन को चेताया कि यदि सई पुल तक अतिक्रमण न हटाया गया तो वे लोग भी अभियान का विरोध करेंगे।