फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   New version of e-pos machine released, arbitrary sale will be banned

Pratapgarh News: ई-पॉस मशीन का नया वर्जन जारी, मनमानी बिक्री पर लगेगी रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
New version of e-pos machine released, arbitrary sale will be banned
शासन ने उर्वरक की मनमानी बिक्री पर रोक लगाने के लिए ई-पॉस मशीन का नया वर्जन लागू किया है। अब अपडेट की जाने वाली ई-पॉस मशीन से ही उर्वरक का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति और निजी दुकानों की 200 मीटर की दूरी के बाद मशीन काम नहीं करेगी। जिले के 173 साधन सहकारी समितियों पर बिक्री कार्य चल रहा है। वहीं, छह हजार निजी दुकानों पर भी उर्वरक बेचे जा रहे हैं। गेहूं बोआई के बाद पहली सिंचाई कर किसान यूरिया उर्वरक खरीद रहे हैं। उर्वरक के नाम पर कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए ई-पॉस मशीन का 3.31 वर्जन जारी किया गया है। अगर कोई किसान खाद ले रहा है तो उसके अंगूठा लगाते ही पहले की खरीद का डेटा भी मशीन पर दिखाई देगा। इससे खतौनी के हिसाब से खाद बिक्री में सहकारिता और कृषि विभाग को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद खाद बिक्री की तो देना होगा स्पष्टीकरण
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कई दुकानदार रात में उर्वरकों का वितरण कर किसानों से अधिक दाम वसूलते थे। कहीं भी मशीन लगाकर बिक्री भी कर लेते थे। नए वर्जन से इस खेल पर पूरी तरह से रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई दुकानदार व समिति का सचिव रात आठ बजे के बाद उर्वरक की बिक्री करता है तो उसे स्पष्टीकरण देना होगा। दुकान के स्टॉक का विवरण भी ई-पॉस मशीन के माध्यम से पोर्टल पर दिखाई देगा। इससे अवैध स्टॉक के भंडारण भी रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियों पर खाद उपलब्धता की स्थिति
यूरिया- 3,349
डीएपी- 1,138
एनीपीके- 375
नोट- खाद की उपलब्धता मीट्रिक टन में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article