फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   New connection will have to be taken to reduce load

परेशानी: लोड घटाने के लिए लेना होगा नया कनेक्शन

Wed, 19 Feb 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
New connection will have to be taken to reduce load
प्रतापगढ़। विद्युत कनेक्शन का लोड अब आसानी से नहीं घटेगा। विद्युत विभाग ने पुराने कनेक्शन का लोड घटाने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। कनेक्शन का लोड घटाने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेना होगा। बकाया बिल जमा करने के बाद ही लोड घटेगा। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में चार विद्युत पारेषण खंड हैं। रानीगंज, कुंडा, लालगंज, सदर। इसके अंतर्गत जिले में 6 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। विद्युत उपभोग के अनुसार ही उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लिया है। कनेक्शन के दौरान विभाग उपकरणों एवं खपत का आकलन भी करता है। हालांकि कनेक्शन क्षमता से कम अथवा अधिक खपत होने की दशा में उपभोक्ताओं की शिकायत पर विद्युत विभाग की टीम लोड घटाने व बढ़ाने का काम करती है। मगर अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए विभाग ने नए नियम लागू कर दिए हैं। शिकायत पर पुराने कनेक्शन पर सिर्फ लोड बढ़ाया जा सकेगा। लोड घटाया नहीं जा सकेगा। लोड घटाने की प्रक्रिया पुराने कनेक्शन पर लागू नहीं होगी। विभाग का कहना है कि पुराने कनेक्शन पर लोड घटाने के लिए अब उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेना होगा। मजे की बात यह है कि यदि पुराने कनेक्शन पर बकाया बिल है तो उसे भी जमा करना होगा। बिल जमा करने के बाद ही लोड घटाने की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। लोड घटाने के इस नए नियम के पेच से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। लोड कम कराने के लिए वह उपकेंद्र व कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। पुराना बकाया बिल जमा करने के लिए काउंटर पर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस नए नियम से काफी परेशान होना पड़ रहा है। कनेक्शन होने के बाद भी अब नया कनेक्शन लेना पड़ रहा है। इस बारे में एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव ने बताया कि लोड घटाने के लिए नया कनेक्शन लेना होगा। इसके बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed