{"_id":"6509bef86df553575c0a15c6","slug":"neighbors-are-unaware-of-inspector-dharmendra-shuklas-actions-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4605-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दरोगा धर्मेंद्र शुक्ला की करतूत से अंजान हैं पड़ोसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दरोगा धर्मेंद्र शुक्ला की करतूत से अंजान हैं पड़ोसी
Tue, 19 Sep 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 Sep 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
मृतक भाईलाल सरोज। फाइल फोटो
सिपाही से दरोगा बने धर्मेंद्र कुमार शुक्ला के रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने से पड़ोसी अनजान हैं। परिवार व गांव के लोग भी अनभिज्ञता जताते हुए चुप्पी साधे हैं।
कुंडा कोतवाली के तिलौरी निवासी धर्मेंद्र शुक्ला वर्ष 1996 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। दो साल पहले प्रोन्नति पाकर वह दरोगा बना था। वाराणसी कमिश्नरेट के राजा तालाब चौकी प्रभारी के रूप में कुछ दिनों पहले ही तैनाती हुई थी। मारपीट व रंगदारी के मुकदमे में सुलह के बाद भी धारा न हटाने को लेकर प्रतिवादी से रुपये की मांग कर रहे थे। दरोगा धर्मेंद्र शुक्ला को सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
मामले की जानकारी पड़ोसियों को भी नहीं है। दरोगा धर्मेद्र तीन भाई हैं। एक भाई अशोक शुक्ला सरकारी शिक्षक हैं और दूसरे भाई नरेंद्र शुक्ला रेलवे में लोको पायलट हैं। भाई को रिश्वत लेने के जुर्म में पकड़े जाने की खबर भी मिलने पर परिवार के लोग भी हतप्रभ हैं। अशोक शुक्ला ने बताया कि भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी व दाे बेटे प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला मकान में रहते हैं। घर बहुत कम आना जाना होता है।