फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Sahara was given to his wife, so Dimple murdered

प्रतापगढ़: पत्नी को दिया था सहारा, इसलिए डिंपल की कर दी हत्या

Mon, 30 Dec 2019 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Sahara was given to his wife, so Dimple murdered
महेशगंज थाने में धरा गया हत्यारोपी। - फोटो : PRATAPGARH
किशोर की हत्या पत्नी को संरक्षण देने की वजह से पड़ोसी ने ही की थी। हत्यारोपी की पत्नी अपने बच्चों से बात करने के लिए किशोर की मां के फोन पर फोन करती थी। इसी से वह आए दिन कुढ़ता रहता था। पकड़े गए हत्यारोपी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर गांव निवासी रामनाथ पुत्र घेर्राऊ की पत्नी से कुछ साल से अनबन चल रही थी। वह इन दिनों मायके में है। अपने बच्चों से बात करने के लिए वह शिवकुमार की पत्नी के फोन पर फोन करती थी। शिवकुमार की पत्नी उसे उसके बच्चों से बात करवा देती थी। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका था। आरोपी रामनाथ ने कहा था कि जिस तरह से वह अपनी पत्नी के लिए तड़प रहा है उसी तरह वह उसे उसके बच्चे के लिए तड़पाएगा।
विज्ञापन

बीते 26 नवंबर को उसे यह मौका मिला। गांव के शादी समारोह में गए डिंपल (15) पुत्र शिव कुमार उसके हत्थे चढ़ गया। वह उसे अपने घर ले गया और उसकी हत्या कर दी। इसके साथ ही उसके शव को गांव के बगल तालाब में डाल दिया। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस उसके साथ गए तीन किशोरों को पकड़कर उनसे ही पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में तालाब में पानी कम होने पर किशोर के शव अवशेष मिल गए। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। ग्रामीणों के ही कहने पर रामनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसे कुछ दिन पहले हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस उसके हवाले से यह खुलासा कर रही है लेकिन अभी भी कुछ सवाल हैं जिनका पूरी तरह से जवाब नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल रविवार को पुलिस ने आरेापी को प्रतापगढ़ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed