फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nehru was the strong ties binding

नेह के बंधन से मजबूत हुआ नाता

Sun, 30 Aug 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Nehru was the strong ties binding
प्रतापगढ़। शनिवार को रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहनों ने कच्चे धागे से भाई के साथ रिश्ते की डोर मजबूत की। भाइयों को राखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा के संकल्प को दोहराया। शनिवार को देरशाम तक राखी बांधने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के पर्व की बहनों ने एक दिन पहले से सारी तैयारी कर ली थी। राखियों के साथ ही मिठाई की खरीदारी की गई। शनिवार को सुबह से ही बहनों और भाइयों में उत्साह देखा गया। बहनों ने सबसे पहले भाइयों के माथे पर रोली का टीका लगाया और आरती उतारी। इसके बाद राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए और उनकी रक्षा के संकल्प को दोहराया। भाइयों से दूर रह रही बहनें भी उनके पास पहुंचीं तो कुछ बहनों के घर राखी बंधवाने पहुंचे। बाजारों में मिठाइयां बिकती रहीं तो सुबह बरसात होने के बाद भी राखियों की दुकानों पर चहल पहल नजर आई। पूरे दिन बसों के साथ ही डग्गामार वाहनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। कहीं-कहीं तो लोगों को बसों और निजी वाहनों में भीड़ के कारण जगह भी नहीं मिली।
विज्ञापन


जेल में बंद भाइयों को भी राखी पर बहनों का प्यार मिला। बहनों ने जिला कारागार पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। सुबह से ही बहनों ने जिला कारागार पहुंचकर पर्ची कटाई। पूरी तैयारी के साथ पहुंचीं बहने 12 बजे तक गेट पर खड़ी होकर अपनी बारी आने का इंतजार करती रहीं। काफी देर बाद महिलाओं की पुकार हुई और अंदर जाने के लिए गेट पर लाइन लगवाई गई। बहनों ने राखी, मिठाई और खाने-पीने का सामान ले रखा था। वह करीब घंटे भर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। इसके बाद अंदर जाकर भाई को राखी बांधी। ईश्वर ब्रम्ह कुमारी बहनें भी जेल में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने पहुंची। जेल अधीक्षक ने बताया कि दो चरणों में बहनों ने बंदियों को राखी बांधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed