फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Negligence in operation, case on doctor couple

प्रतापगढ़ : ऑपरेशन में लापरवाही, डॉक्टर दंपती पर केस, प्रसव के दौरान प्रसूता की चली गई थी जान

Fri, 18 Nov 2022 12:56 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 12:56 AM IST
सार

मानिकपुर थाना क्षेत्र के रानीमऊ निवासी सुदीप कुमार शुक्ल की पत्नी नेहा शुक्ला (22) का गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने उसे कुंडा के बिहार रोड स्थित ऊषा मैटरनिटी हास्पिटल में 22 अक्तूबर को भर्ती कराया था।

विज्ञापन
Negligence in operation, case on doctor couple
Negligence in operation, case on doctor couple

विस्तार

बिहार रोड स्थित ऊषा मैटरनिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर दंपती के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया था कि प्रसव कराने के दौरान लापरवाही बरती गई। शिकायत के बाद भी डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया। जिससे प्रसूता की जान चली गई। वहीं जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

 


मानिकपुर थाना क्षेत्र के रानीमऊ निवासी सुदीप कुमार शुक्ल की पत्नी नेहा शुक्ला (22) का गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने उसे कुंडा के बिहार रोड स्थित ऊषा मैटरनिटी हास्पिटल में 22 अक्तूबर को भर्ती कराया था। अस्पताल में महिला का ऑपरेशन किया गया। बच्चा होने के बाद महिला को ब्लीडिंग होने लगी। आरोप है कि इसकी शिकायत बार-बार की जाती रही, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। करीब 12 घंटे बीतने के बाद महिला को प्रयागराज रेफर किया गया।

विज्ञापन

 


प्रयागराज में इलाज कराया लेकिन लाभ नहीं मिला। गंभीर हालत में नेहा को लखनऊ ले जाया गया। वहां तीन नवंबर को नेहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर पांच नवंबर को कोतवाली में तहरीर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


पुलिस ने घटना में अस्पताल संचालक डॉ.नीरज सिन्हा, उनकी पत्नी डॉ.अंजली सिन्हा के साथ अस्पताल के अन्य चिकित्सक व कर्मचारियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, सीएमओ कार्यालय से जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच टीम में पट्टी के डॉ. अरविंद गुप्ता व डॉ.गिरेंद्र शामिल हैं। तीसरे डॉक्टर को जल्द नामित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed