फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   NDPS accused dies in STF custody, condition worsened after being woken up

प्रतापगढ़ : एनडीपीएस के आरोपी की एसटीएफ की हिरासत में मौत, उठाने के बाद ही बिगड़ गई थी हालत

Sun, 17 Mar 2024 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 07:28 PM IST
सार

सांगीपुर इलाके से एसटीएफ ने एनडीपीएस के आरोपी अजय सिंह (50) निवासी लहखरा को पूछताछ के लिए उठा ले लिया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत खराब हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते अजय सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि एसटीएफ लखनऊ यूनिट गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन
NDPS accused dies in STF custody, condition worsened after being woken up
अजय सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ गोमती नगर थाने से एनडीपीएस में वांछित चल रहे सांगीपुर के लखहरा निवासी अजय सिंह को रविवार शाम एसटीएफ लखनऊ की टीम ने घर से उठा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो एसटीएफ पहले लालगंज ट्रामा सेंटर ले गई। वहां हालत गंभीर होते देख उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन एसटीएफ पर पिटाई से मौत का आरोप लगाने लगे। बवाल की आशंका में एएसपी पश्चिमी संजय राय व सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने सांगीपुर थाने पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन


लखनऊ एसटीएफ की एक टीम देर शाम सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा गांव पहुंची। परिजनों के मुताबिक घर से ही अजय सिंह (45) को एसटीएफ ने पकड़ लिया। परिजनों ने विरोध किया तो एसटीएफ के अफसर ने बताया कि अजय लखनऊ के गोमती नगर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित हैं। उसे पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। हालांकि परिवार के लोगों ने उसकी तबियत खराब होने की जानकारी देते हुए दवा का पर्चा भी दिखाया, लेकिन एसटीएफ उसे लेकर घर से चली गई।

विज्ञापन

गांव से बाहर निकलते ही अजय की तबियत बिगड़ गई। यह देखकर एसटीएफ पहले ट्रामा सेंटर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही एसटीएफ टीम के हाथ पैर फूल गए।

जिले के पुलिस अफसरों को सूचना देने के बाद मृतक के दोस्त राघवेंद्र के नाम से उसे अस्पताल में पहुंचाने की जानकारी देते हुए टीम चली गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए शव को मोर्चरी भेजा। खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। सांगीपुर थाने पहुंचे अफसरों से बात करने के लिए अजय की बेटी व परिवार वाले भी रात करीब नौ बजे पहुंचे।

पुलिस ने बताया सीने में दर्द हुआ और चली गई जान

एसटीएफ की हिरासत में मौत को लेकर पुलिस महकमे से अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने जब वांछित अजय सिंह को वाहन में बैठाकर घर से निकली तो उसके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। उसकी हालत बिगड़ती गई और अस्पताल पहुंचने से पहले सांसें थम गईं। पुलिस का मानना है कि हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है, लेकिन मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगी।


आरोपी पर लखनऊ में एनडीपीएस का केस दर्ज था। एसटीएफ उसे पूछताछ के लिए थाने ले जा रही थी, लेकिन अचानक उसकी तबियत खराब होने लगी। टीम उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  - सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed