फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   National unity can only produce monolithic India

कौमी एकता ही कर सकती है अखंड भारत का निर्माण

Thu, 25 Dec 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 25 Dec 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
National unity can only produce monolithic India
डेरवा (ब्यूरो)। कौमी एकता ही अखंड भारत का निर्माण कर सकती है। हम एक देश के नागरिक हैं। हमें धर्म के साथ मानवता का भी ध्यान रखना चाहिए। यह बातें डेरवा बाजार के दाउदनगर में आयोजित 19 वें विश्वस्तरीय हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि डा.अबुल हसन ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी मानव समाज में मिलजुलकर असहाय दीन दुखियों की सेवा करें। यह सेवा ही हिंदू मुस्लिम एकता की कड़ी बनेगी। विशिष्ट अतिथि डा.शक्ति कुमार पांडेय ने कहा कि सभी सूफी संतों ने हिंदू मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिए लोगों को जागृत करने का प्रयास किया।  शनिदेव धाम के महंथ परमा महाराज ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल दी जाती है। पूरे देश में ईद, दिवाली और होली साथ-साथ मनाते हैं। उन्होेंने कहा कि देश हित से बढ़कर न तो कोई धर्म है और न ही कोई कर्म।
विज्ञापन


हम सभी को धर्म, जाति से ऊपर उठकर सभी देशों के विकास के लिए आगे आना चाहिए। उन्हाेंने एक दूसरे के सुख-दुख में साथ रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद दाउद अंसारी व संचालन बदरेआलम ने किया। इस मौके पर सच्चाबाबा आश्रम इलाहाबाद के प्राचार्य चंद्रदेव मिश्र, महाविद्यालय डेरवा के निदेशक श्रवण कुमार शुक्ल, हयात उल्ला चतुर्वेदी, डा.असलम रहीमी, मो.जमा, हौसला प्रसाद ओझा, जीशान अंसारी, शीतला प्रसाद तिवारी, कमलाकांत तिवारी, सुंदरलाल गुप्ता, रमेश जायसवाल, डा.अफसर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed