{"_id":"656757d358316c5df50f2d6f","slug":"national-educational-federation-will-boycott-online-attendance-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-270705-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ऑनलाइन हाजिरी का बहिष्कार करेगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ऑनलाइन हाजिरी का बहिष्कार करेगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
Wed, 29 Nov 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Nov 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में एक दिसंबर से ऑनलाइन हाजिरी का बहिष्कार करेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि जून माह में शिक्षक समस्याओं के बारे में महानिदेशक स्कूल शिक्षा से वार्ता हुई थी। अभी तक एक भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। अशोक राय ने कहा कि टैबलेट चलाने के लिए प्रशिक्षण और सीयूजी सिम अभी नहीं दिया गया है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन हाजिरी का बहिष्कार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। सदर में हुई बैठक में अशोक वैश्य, अशोक तिवारी, जय प्रकाश पांडेय, राजीव सिंह, गौरव त्रिपाठी, कौशलेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन