फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nandotsav in Bhakti Dham, toys were looted

Pratapgarh News: भक्ति धाम में नंदोत्सव, लुटाए गए खिलौने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nandotsav in Bhakti Dham, toys were looted
भक्ति धाम मनगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन रविवार को हर्षोल्लास के साथ नंदोत्सव मनाया गया। प्रभु के जन्म पर बधाई गीत गाए गए व खिलौने लुटाए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंदोत्सव का आनंद लेने धाम में जुटे रहे।
विज्ञापन

मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की पूर्व बेला में हुई मंगला आरती के बाद सुबह नंदोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्ति धाम मनगढ़ समेत क्षेत्र के सभी मंदिरों में रात 12 बजते ही धूमधाम से मनाया गया। अनुयायियों ने भक्ति धाम मनगढ़ में ठाकुरजी के श्री विग्रह का पंचामृत से महाभिषेक किया।
विज्ञापन

56 भोग लगाने के बाद गायन हुआ। एसडीएम वाचस्पति सिंह, सीओ अमरनाथ गुप्ता, मनोज सिंह रघुवंशी, मंदिर ट्रस्ट के सचिव हिरण्यमय चटर्जी हीरू व जनसंपर्क अधिकारी राजीव तनेजा समेत सत्संगियों ने विधि विधान से आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्ति और मानवता का संगम, मुस्लिम युवाओं ने पानी व पार्किंग की दी निशुल्क सेवा
जन्माष्टमी की रात भक्ति धाम में केवल श्रीकृष्ण का जन्म का उत्सव ही नहीं मनाया गया बल्कि मानवता और सांप्रदायिक सौहार्द का अटूट संगम भी देखने को मिला। स्थानीय मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने श्रद्धालुओं को पानी और निशुल्क पार्किंग की सेवा दी। वाहनों की लंबी कतारों और अव्यवस्था को देखते हुए एमएच स्कूल के पास मुमताज अहमद व तारिक बाबा की अगुवाई में निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था भी दी गई। ग्राम प्रधान बरई भुट्टो हाफिज की अगुवाई में शमशुद्दी का पुरवा के पास श्रद्धालुओं के लिए भोजन व शरबत की व्यवस्था की गई थी।

मां ज्वाला देवी प्राकट्य उत्सव मनाया
क्षेत्र के चौंसा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिर के अध्यक्ष शिया शरण सिंह व शिव बरन सिंह श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार सिद्ध पीठ मां ज्वाला देवी धाम में मां ज्वाला देवी प्राकट्य व कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के सचिव डॉ. विजय यादव की अगुवाई में पर्व को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed