{"_id":"64442aa36f059714de0862e4","slug":"names-will-now-be-written-on-the-boundary-wall-of-the-school-pratapgarh-news-c-3-1-110755-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विद्यालय की चहारदीवारी पर अब लिखे जाएंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विद्यालय की चहारदीवारी पर अब लिखे जाएंगे नाम
Sun, 23 Apr 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय की चहारदीवारी पर लिखे जाएंगे निपुण बच्चों के नाम
बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग की नई पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ बच्चों में उत्साह भरने के उद्देश्य से पठन-पाठन में निपुण बच्चों के नाम स्कूल की चहारदीवारी पर अंकित कराए जाएंगे। नए सत्र से स्थानीय स्तर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा छात्रों को महापुरुषों, भारतीय वैज्ञानिकों की सरल रूप से पहचान कराने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दीवारों पर चित्र उकेरे जाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों का उत्साहवर्धन और बच्चों में प्रति स्पर्धा विकसित करने के लिए नई पहल की है। अब स्कूल की दीवारों पर अधिक से अधिक ज्ञानवर्धक सामग्री जैसे, गणित, विज्ञान आदि से संबंधित निशान या सूत्र की पेंटिंग भी तैयार कराई जाएगी।
बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नेशनल इनिशिएटिव फार प्रोफेशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टेंडिंग एंड न्यूमेरेसी (निपुण) मिशन योजना के अंतर्गत प्राइमरी स्तर के बच्चों की भाषा, गणित आदि विषयों में निपुण बनाया जा रहा है। इसके तहत निपुण छात्रों के नाम दीवारों में अंकित होने पर अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि लक्ष्य के अनुरूप निपुण होने वाले बच्चों की सूची बनाकर कार्यालय में भी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा शिक्षकों को समय-समय पर विद्यालयों को निपुण घोषित करने के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।