{"_id":"63c2f0a0476d0542963fd3d4","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-31987-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी, सवा सौ गांव की बिजली 18 घंटे से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी, सवा सौ गांव की बिजली 18 घंटे से ठप
Sat, 14 Jan 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
हंडौर में लगे दो ट्रांसफाॅर्मर की सप्लाई ठप कर अज्ञात चोर करीब सवा चार लाख रुपये की कीमत का साढ़े तीन हजार लीटर तेल चुरा ले गए। तेल चोरी के बाद करीब सवा सौ गांवों की बिजली शुक्रवार रात से ही ठप है। 24 घंटे से अफसर ट्रांसफाॅर्मर के लिए तेल की व्यवस्था में लगे हैं, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। जेई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
लीलापुर थाना क्षेत्र हंडौर स्थित विद्युत उपकेंद्र से लगभग सौ गांवों की बिजली सप्लाई की जाती है। विद्युत आपूर्ति के लिए पावर हाउस में पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर पहुंचे और दोनों ट्रांसफार्मर का फ्यूज काट कर तेल निकाल ले गए।
जानकारी होने पर पावर हाउस पर विद्युत परिचालन की डियूटी पर तैनात दुगेंद्र सिंह ने अवर अभियंता शीलवंंत सिंह को सूचना दी। जिसके बाद कर्मचारियों ने जांच की तो दोनों ट्रांसफर से लगभग साढ़े तीन हजार लीटर तेल चोरी पाया गया।
विज्ञापन
जेई के मुताबिक चोरी गए तेल की कीमत करीब सवा चार लाख रूपए है। पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में चोरी की घटना के चलते रात दो बजे से इस केंद्र से संचालित सवा सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता शीलवंत सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए तेल की व्यवस्था की जा रही है। रात तक आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। लीलापुर एसओ के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।