Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   NA

Pratapgarh News: एमपीएमएलए कोर्ट से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को मिली राहत

Sat, 14 Jan 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 14 Jan 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
NA
विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी की अपील की सुनवाई करते हुए एमपीएमएलए कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर उन्हें दोषमुक्त कर दिया। कुछ दिन पहले शस्त्र लाइसेंस आवदेन के दौरान फर्जी पते पर अक्षय प्रताप सिंह को निचली अदालत ने दोषी माना था।
विज्ञापन

निचली अदालत की ओर से इसी प्रकरण में एमएलसी को सात वर्ष की कैद व अर्थदंड से दंडित किया गया था। इस मामले में एमएलसी की ओर से एमपीएमएलए कोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के फैसले को निरस्त करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में एमपीएमएलए कोर्ट की अपर सत्र न्यायाधीश स्नेहलता सिंह ने एमएलसी की अपील को स्वीकृति देकर उन्हें दोषमुक्त कर दिया। उक्त जानकारी एमएलसी के अधिवक्ता पूर्व शासकीय अधिवक्ता सचिंद्र प्रताप सिंह ने दी। कोर्ट के इस फैसले पर एमएलसी के समर्थकों में खुशी की लहर है। कचहरी परिसर में एमएलसी के मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा ने साथी अधिवक्ताओं को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed