Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   NA

Pratapgarh News: खिली धूप, उछला तापमान, ठंड से मिली राहत

Fri, 13 Jan 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 13 Jan 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
NA
धूप ने ठंडे किए सर्दी के तेवर, उछला पारा, गलन से राहत
विज्ञापन

शीतलहर व गलन के बीच कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों ने ब़ृहस्पतिवार को धूप ने फौरी राहत दिलाई। धूप ने सर्दी के तेवर ठंडे कर दिए। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
सुबह कोहरा परेशानी का कारण बना रहा। दिनभर बाजारों मेें चहल-पहल रही। हालांकि शाम होते ही फिर से ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भोर में कोहरा छाया रहा, मगर सुबह 11 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। सुबह 10.30 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। भगवान भास्कर के दर्शन पाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अपने-अपने कामकाज में जुट गए। मौसम साफ होने से रोजमर्रा के कामकाज को निकलने वाले लोग समय से घर से निकले। बाजारों में भी चहल-पहल दिखी।
ग्रामीण इलाकों में भी लोग अपने कामकाज में जुटे रहे। धूप खिलने से तापमान में भी इजाफा हो गया। अधिकतम तापमान 17.0 जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इधर शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि धूप खिलने से दिन में ठंड से राहत रहीं। ठंड अभी और बढ़ेगी। हवाओं का जोर चला तो हल्की बारिश भी हो सकती है।

4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
मौसम साफ होने और धूप खिलने से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 18.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सिएस बढ़ने से 7.5 डिग्री सेल्सिएस रिकार्ड किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed