फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   My brother and sister died due to drowning in Sai river

Pratapgarh News: सई नदी में डूबने से ममेरे भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा रहा कोहराम

Fri, 28 Apr 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2023 12:10 AM IST
सार

लीलापुर थाना क्षेत्र के ताला सिरिस्ताबाद में बृहस्पतिवार की सुबह सई नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से ममेरे भाई-बहन की मौत हो गई। जिससे नदी से लेकर घर तक कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती रही।

विज्ञापन
My brother and sister died due to drowning in Sai river
सई नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत के बाद दुखी ग्रामीण।। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लीलापुर थाना क्षेत्र के ताला सिरिस्ताबाद में बृहस्पतिवार की सुबह सई नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से ममेरे भाई-बहन की मौत हो गई। जिससे नदी से लेकर घर तक कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती रही। ताला सिरिस्ताबाद में सई नदी घाट पर पुल का निर्माण चल रहा है। वहीं पर पानी को रोकने के लिए अस्थायी बांध बनाया गया है। सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के राजेश सिंह अपनी बेटी सिद्धि सिंह (13) और अपनी पत्नी के भाई सर्वजीत सिंह के लड़के अभी सिंह (12) को लेकर नदी में नहाने गए थे।

विज्ञापन


निर्माणाधीन पुल के करीब गांव के दूसरे बच्चे भी नहा रहे थे। नहाने के दौरान गांव के कुछ बच्चे भी शोर भी मचा रहे थे। इस दौरान नहाते हुए सिद्धि गहरे पानी में चली गई। इस अनहोनी से राजेश बेखबर रहा। तभी अभी सिंह भी गहरे पानी में चला गया। यह देख राजेश शोर मचाते हुए उस ओर दौड़ा। पुल निर्माण में लगे कर्मचारी और मजदूर भी भागकर वहां पहुंचे । करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। परिजन ग्रामीणों की मदद से दोनों को लेकर ट्रामा सेंटर लालगंज ले गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आंख के सामने दो बच्चों की डूबने से हुई मौत के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। बाद में वे शव लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन के बाद परिजनों से बातचीत करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीस फिट गहरा था पानी
सई नदी में जिस स्थान पर दोनों बच्चों की डूबने से मौत हुई है। उस स्थान पर बीस फिट गहरा पानी था। तैरने वाले ग्रामीण भी बांस की लग्धी से दोनों की खोजबीन करते रहे। निर्माणाधीन पुल के चलते पानी के बहाव से करीब दस मीटर दायरे में पानी गहरा था। जबकि अन्य स्थान पर नदी में पानी बहुत कम है।

पंद्रह दिन पहले सिद्धि मुंबई से आई थी घर
सई नदी में डूबी सिद्धि सिंह भाई आनंद सिंह व बहन रिद्धि सिंह से बड़ी थी। पिता राजेश सिंह मुंबई के भयंदर में रहकर कारोबार करते हैं। गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए वह 15 दिन पहले ही परिवार के लोगों को लेकर घर आया था।

कैंसर से पीड़ित है अभी की मां, परिजनों ने छिपाई उससे घटना
अभी सिंह दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। अभी सिंह की सबसे बड़ी बहन लवी सिंह ,छोटा भाई प्रियांशु सिंह व बहन सुभी का रो-रोकर हाल खराब रहा। उसकी कैंसर पीड़ित मां इलाज कराने के लिए बाहर गई हैं। इस कारण परिजनों ने उन्हें अभी की डूबने से हुई मौत की खबर उन्हें नहीं दी। अभी सिंह के पिता सर्वजीत सिंह मूलरूप से कानपुर जनपद के महराजपुर के महोनी का रहने वाले हैं। वह अपनी बहन के घर ताला सिरिस्ताबाद में रहकर सगरासुंदरपुर बाजार में ढाबे पर नौकरी करते हैं।

इही बरे हम रोज फोनवा कइके रोकत रहे...
अभी के पिता सर्वजीत सिंह रोते हुए अपनी बड़ी बेटी लवी सिंह से कहते रहे की बिटिया इही बरे हम रोज फोनवा कइके तोहका मना करत रहे की अभीवा का नदी मू जाय जिन दुहु आखिर जोन बरे डेरात रहे ऊहय भा, ... अब तोहरे मम्मी का काव बताउब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed