फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Muslims, the statue of Hanuman procession, precedent for communal harmony

मुस्लिमों ने खरीदवाई हनुमान की प्रतिमा , पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

Thu, 17 Jan 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Muslims, the statue of Hanuman procession, precedent for communal harmony
हनुमानजी की प्रतिमा - फोटो : प्रतापगढ़।
पट्टी इलाके के उड़ैयाडीह बाजार में एक सिरफिरे के हनुमानजी की प्रतिमा खंडित करने और मंदिर में गंदगी फैलाने की घटना के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द की नई मिसाल पेश की। मुस्लिमों ने न सिर्फ हनुमानजी की नई प्रतिमा खरीदने में सहयोग किया, बल्कि मंदिर में सुंदरकांठ का पाठ कराया। प्रसाद वितरण के समय भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।  
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह बाजार में स्थित हनुमान मंदिर की मूर्ति को बाजार के एक सिरफिरे युवक ने मंगलवार भोर में तोड़ने के बाद परिसर में ही गंदगी फैला दी थी। आसपास के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया था। मामला दो वर्गों के बीच का होने से तनाव फैल गया था। लोगों ने सिरफिरे युवक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी पूर्वी भी पहुंच गए। लोगों का आक्रोश कम करने के लिए पुलिस के साथ ही व्यापारी भी आगे आए।
विज्ञापन


इसके लिए तत्काल नई प्रतिमा खरीदने व साफ-सफाई के साथ सुंदरकांड का पाठ कराने व प्रसाद वितरण के लिए हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाजार के रहने वाले साजिद, मुनव्वर, साजिद पठान, अली रजा, सहबान, अखबारी जावेद ने आर्थिक सहयोग दिया। लोगों ने कहा कि एक सिरफिरे व्यक्ति की करतूत से पूरे समाज की बदनामी उन लोगों को मंजूर नहीं है। एक दूसरे के साथ मिलकर रहने की जो सीख पुरखों ने दी है, उसे हर हाल में निभाया जाएगा। जब हम सब मिलकर एक दूसरे के पर्व और दुख-सुख में शामिल होते हैं तो ऐसे हालात में मजहबी दीवार दरकने नहीं पाएगी। सभी लोग सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण तक मंदिर के पास डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल बिगाड़ने वाले सिरफिरे को पुलिस ने भेजा जेल
उड़ैयाडीह बाजार में हनुमानजी की प्रतिमा खंडित करने वाले सिरफिरे युवक रफीक पुत्र नन्हे भाई का घर मंदिर के सामने ही है। वह सिरफिरा किस्म का बताया जा रहा है। काफी पूछताछ के बाद भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके चलते बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

एसपी लेेते रहे जानकारी
उड़ैयाडीह बाजार में सिरफिरे युवक की करतूत कहीं बवाल का सबब न बन जाए। ऐसे में देर रात तक पुलिस अधीक्षक एस आनंद कंधई व पट्टी थानाध्यक्ष से लगातार बातचीत करते रहे। सुंदरकांड के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न होने तक फोर्स भी डटी रही। बुधवार को भी एसपी ने मातहतों से वहां के माहौल के बारे में जानकारी ली और खुफिया विभाग को अलर्ट किया।


पूर्व प्रधान पुत्र ने निभाई जिम्मेदारी
उड़ैयाडीह बाजार में मंगलवार को हनुमान प्रतिमा खंडित करने की खबर के बाद इलाके में तनाव फैल गया।  इस बीच पूर्व प्रधान के बेटे पीयूष सिंह ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने के बाद प्रतिमा खरीदने से लेकर प्रसाद वितरण तक की जिम्मेदारी निभाई। ताकि बाजार में आपसी भाईचारा कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed