फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murdered woman's body thrown near railway crossing

हत्या कर रेलवे क्रासिंग के पास फेंका युवती का शव

Tue, 27 Oct 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Murdered woman's body thrown near railway crossing
फाइल फोटो गुडिया देवी। - फोटो : PRATAPGARH
शनिवार दोपहर से गायब युवती का शव रेलवे क्रासिंग के पास मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर रेलवे क्रासिंग के पास गेटमैन रामसूरत ने रविवार की सुबह 20 वर्षीय युवती का शव देखा। उसने नवाबगंज थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद लोगों ने उसकी पहचान पूजा पुत्री कमलेश कुमार निवासी किशुनदासपुर के रूप में की।
विज्ञापन

खबर मिलने पर परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर में शौच जाने की बात कहकर निकली थी। घरवालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नवाबगंज एसओ का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में डूबा युवक
मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। शोरशराबे पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर गंगा घाट पर सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान परियावां पाइकगंज निवासी देवाशीष गांगुली उर्फ गुदुन (37) पुत्र ध्रुव गांगुली नदी में स्नान करने लगा।
इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा। शोरशराब होने पर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी कालाकांकर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। मृतक की एक 10 वर्ष की पुत्री है। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
घर से शौच के लिए निकली युवती की कुएं में गिरने से मौत
घर से शौच के लिए निकली युवती गांव के किनारे स्थित कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढ़ निवास परमानंद तिवारी की पुत्री सपना तिवारी (23) की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सोमवार की सुबह आठ बजे वह घर से शौच जाने के लिए निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान गांव के किनारे स्थित पुराने कुएं में उसका शव दिखा। इसकी जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से उसका शव कुएं से बाहर निकलवाया।
गायब महिला का धान के खेत में मिला शव
दो दिन से गायब महिला का शव धान के खेत में मिला। थोड़ी दूरी पर ही जहर की शीशी भी पड़ी थी। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्रामसभा आमीपुर निवासी गुड़िया देवी (24) पत्नी विजय पटेल का शव गांव के पास ही धान की कटई करने गई महिलाओं ने खेत में पड़ा देखा। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर संग्रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

इधर, शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में मृतका के मायके के लोग पहुंच गए। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस को शव से कुछ दूरी पर एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली है। बवाल की सूचना पर सीओ लालगंज जगमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और मायके पक्ष के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, पोस्टमार्टम के बाद देर रात दोनों पक्षों की सहमति पर मृतका के शव को पुलिस की मौजूदगी में घर के पीछे खेत में दफनाया गया।

फाइल फोटो देवाशीष।

फाइल फोटो देवाशीष।- फोटो : PRATAPGARH

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के आमीपुर गांव के पास धान के खेत में शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के आमीपुर गांव के पास धान के खेत में शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed