फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murder of old man by throwing bricks and stones

प्रतापगढ़ में वारदात: ईंट-पत्थरों से कूंचकर वृद्ध की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Aug 2022 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 11:02 PM IST
सार

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के शनिदेव कुशफरा निवासी रामसुख सरोज का घर से 400 मीटर दूर सुअरबाड़ा है। बगल में ही उसके बड़े भाई लल्लू का ट्यूबेवल है। बृहस्पतिवार की रात रामसुख सुअरबाड़े के अंदर जबकि उसका बड़ा भाई लल्लू ट्यूबवेल के पास सो रहा था। 

विज्ञापन
Murder of old man by throwing bricks and stones
प्रतापगढ़ में वृद्ध की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुुशफरा गांव में बृहस्पतिवार रात सुअरबाड़ा संचालक रामसुख सरोज (60) की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसके बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया। नाराज परिजनों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें मनाया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन



देल्हूपुर थाना क्षेत्र के शनिदेव कुशफरा निवासी रामसुख सरोज का घर से 400 मीटर दूर सुअरबाड़ा है। बगल में ही उसके बड़े भाई लल्लू का ट्यूबेवल है। बृहस्पतिवार की रात रामसुख सुअरबाड़े के अंदर जबकि उसका बड़ा भाई लल्लू ट्यूबवेल के पास सो रहा था। 
विज्ञापन



देर रात कुछ लोगों ने ईंट-पत्थरों से कूंचकर रामसुख सरोज की हत्या कर दी। इसके बाद ट्यूबवेल पर सो रहे उसके बड़े भाई लल्लू पर भी हमला किया। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़ पड़े। इस पर हमलावर भाग निकले। परिजन लल्लू को अस्पताल ले गए। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद रामसुख का शव घर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना से नाराज परिवार के लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में रामसुख के बेटे विवेक की तहरीर पर गांव के ही संजय सरोज और राहुल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पहले बेटा विवेक सोता था सुअरबाड़े में 
रामसुख के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा महेंद्र सरोज मुंबई में रहता है। दूसरा विवेक सरोज सुअरबाड़ा का संचालन करता था। तीसरा बेटा अभिषेक अभी बीए की पढ़ाई कर रहा है। पहले विवेक ही सुअरबाड़े में सोता था। बीते डेढ़ माह पहले उसने सुअरबाड़े में जाना बंद कर दिया। 


रंजिश में वारदात की आशंका 
रामसुख सरोज के साले का बेटा शिव कैलाश दो माह पहले कुशफरा आया था। यहां गांव के संजय सरोज से उसका विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि मारपीट हो गई थी।रामसुख के परिजनों ने संजय सरोज के घर में घुसकर पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। 


नशेड़ियों का अड्डा बन गया सुअरबाड़ा
रामसुख सरोज का सुअरबाड़ा नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। सुअरबाड़ा के आसपास सैकड़ों खाली शराब की बोतलें मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने भी शराब पीने के बाद घटना को अंजाम दिया। 


सुअरबाड़ा संचालक के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। 
-विनय प्रभाकर साहनी, सीओ, रानीगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed