{"_id":"5eee4d558ebc3e432d369530","slug":"murder-of-a-ward-boy-of-a-private-hospital-pratapgarh-news-ald2789370154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम के वार्डब्वॉय की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम के वार्डब्वॉय की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
murder of a ward boy of a private hospital
- फोटो : PRATAPGARH
शहर के एक नर्सिंगहोम के वार्डब्वॉय की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। भोर में उसका शव कंधई इलाके के जाफरपुर मोड़ के पास मिला। पुलिस ने पहले हादसे में मौत बताते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान उसके सिर में बुलेट फंसी मिली। पिता ने गांव के ही चार लोगों पर जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस चारों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कंधई थाना के साल्हीपुर कंजास के पूरे बोधई का पुरवा निवासी श्यामलाल विश्वकर्मा (38) पुत्र कालूराम विश्वकर्मा शहर के पुराना मालगोदाम रोड स्थित डॉक्टर आलोक सक्सेना के नर्सिंगहोम में वार्डब्वॉय था। इन दिनों उसकी ड्यूटी रात में लगी थी। शुक्रवार शाम करीब सात वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था, मगर अस्पताल नहीं पहुंचा। शनिवार भोर में पांच बजे श्यामलाल का शव कंधई थाना के जाफरपुर मोड़ पर मिला। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में मौत बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि श्यामलाल की गोली मारकर हत्या की गई थी। एक बुलेट उसके सिर में फंसी मिली। मृतक के पिता कालूराम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के रामकेवल व उसका बेटा वीरचंद,्र रामसागर तिवारी व पड़ोस के केपी यादव की पत्नी से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में उसके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
श्यामलाल कालूराम यादव का इकलौता बेटा था। वह निजी अस्पताल में नौकरी करके किसी तरह परिवार चलाता था। उसकी हत्या से कालूराम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्टमार्टम पर उसे बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। श्यामलाल की पत्नी विद्या देवी और दो बेटियों के साथ ही दिव्यांग बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

murder of a ward boy of a private hospital- फोटो : PRATAPGARH