फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MP to 30 tricycle delivery

सांसद 30 को करेंगे ट्राईसाइकिल वितरण

Mon, 15 Dec 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 15 Dec 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
MP to 30 tricycle delivery
प्रतापगढ़। सांसद हरिवंश सिंह 30 दिसंबर को जिले के विकलांगों को ट्राई
विज्ञापन
साइकिल वितरित करेंगे। पिछले माह ब्लाकों पर शिविर का आयोजन कर इन विकलांगों को चिह्नित किया गया था। वह इसी माह जिला पंचायत की होने वाली बैठक में भी सहभागिता करेंगे।

सांसद हरिवंश सिंह के निजी सचिव राघवेंद्र सिंह ‘राजू’ ने बताया कि अगले कुछ दिन सांसद जिले में रहकर अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। 20 दिसंबर को जिला पंचायत की बैठक में भाग लेने के साथ ही 30 दिसंबर को मुख्यालय पर कैंप का आयोजन कर निशक्तों को ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सांसद के प्रयास से खेलकूद मंत्रालय से तरणताल की मंजूरी मिल गई है।

जल्द ही स्थान चिह्नित कर तैयार कराया जाएगा। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का लक्ष्य 2015 में हरहाल में पूरा कर लिया जाएगा। सांसद ने अप्रोच मार्ग के निर्माण में तेजी और चौड़ीकरण का कार्य तेजी से करने के लिए शीर्ष अधिकारियों से बात की है। निजी सचिव ने रविवार को जनता की समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनोज सिंह, रवि मिश्र, बच्चा सिंह, रोहित सिंह, दिलीप दुबे, मतेंद्र कुमार, पंकज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed