{"_id":"5cf2cfacbdec220742622809","slug":"movement-will-continue-till-transfer-of-tahsil-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कर्मियों का तबादला होने तक जारी रहेगा आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कर्मियों का तबादला होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Sun, 02 Jun 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
अधिवक्ताओं ने एक बार फिर चेताया है कि जब तक सदर तहसील में दस-दस वर्ष से एक ही पटल पर जमे कर्मचारियों का हटाया नहीं जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन को धार दी।
विज्ञापन
16 मई को सदर तहसील में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के बीच मारपीट की घटना के बाद दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी कर्मचारियों के तबादले की मांग को लेकर वकील आंदोलनरत हैं। सदर तहसील में आरोपित कर्मचारियों को अन्यत्र तबादले की मांग कर रहे वकीलों ने शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर दूबे और महामंत्री शेष बहादुर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता झुकने वाले नहीं हैं। डीएम के पक्षपात पूर्ण रवैए के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बृजेंद्र उपाध्याय, जयप्रकाश दूबे, अत्रि कुमार पांडेय, संजय पांडेय, अलख कुमार पांडेय, विनोद मिश्रा, अरुण पांडेय, दीपक मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदर तहसील कर्मियों को निलंबित करने की मांग
आल इंडिया रुरल बार एसोसिएशन ने शनिवार को कचहरी में बैठक कर अधिवक्ताओं से मारपीट करने वाले तहसील कर्मियों को अविलंब निलंबित करने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि डीएम को अपनी हठवादिता छोड़कर आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर डीएम ने जल्द कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर अंजनी सिंह, नीरज राय, मनीष सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आसिफ सिद्दीकी, राहुल उपाध्याय, अशोक सिंह, अरविंद तिवारी, महेश शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसडीएम ने सुनीं लेखपालों की समस्याएं, स्थगित हुआ धरना
वसूली में निलंबित लेखपाल प्रदीप दूबे को तीन दिन के अंदर आरोप देने और लेखपालों की सभी समस्याओं पर एडीएम राहुल कुमार यादव के विचार करने का आश्वासन देने पर लेखपालों ने शनिवार को अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया। रानीगंज तहसील से सदर में तैनाती पाने वाले एसडीएम सदर राहुल कुमार यादव शनिवार को तहसील पहुंचे और लेखपालों से उनकी समस्याओं को सुनते हुए जल्द उनकी मांगों पर प्रमुखता से विचार करने को कहा है। इस मौके पर रविशंकर ओझा, दूधनाथ, निर्भय यादव, प्रमोद कुमार शुक्ल, श्याम नारायण तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।