{"_id":"3ab98095cfdaefdc30febfd83f53036a","slug":"mounted-on-the-house-of-tablets-brsain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर पर चढ़कर बरसाईं गोलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घर पर चढ़कर बरसाईं गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 21 Jun 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। शनिवार को एक युवक ने प्रधान के घर पर चढ़कर फायरिंग की। इस दौरान प्रधान तो घर में घुस गए, लेकिन फायरिंग के चलते उनके घर के शीशे टूट गए। खौफ के चलते प्रधान ने न तो कहीं शिकायत की और न ही किसी को इस बारे में बताया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में प्रधानी और बीडीसी को लेकर उठापटक चल रही है। इसी मामले में गांव के प्रधान से असंतुष्ट एक युवक उनके घर पहुंच गया। इस दौरान उसने प्रधान को ललकारा तो प्रधान घर के अंदर चले गए। इसके बाद उसने कई राउंड फायरिंग की। इसके चलते प्रधान के घर के शीशे टूट गए। काफी देर घर पर होने के बाद भी गांव के किसी व्यक्ति की हिम्मत नहीं पड़ी कि वह उसे रोक सकता। हालांकि बाद में वह स्वयं ही वहां से लौट आया। गांव के लोगों ने बताया कि फायरिंग होने की बात को भी बच्चों के पटाखा छुड़ाने की बात कही जा रही है।