फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother stabbed to death in front of her daughter

Pratapgarh News: सरेराह महिला की चाकू से गोदकर हत्या, वारदात के बाद हमलावर फरार

Thu, 04 May 2023 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 May 2023 08:50 PM IST
सार

बृहस्पतिवार की शाम बेटी के साथ बाबागंज बाजार जा रही महिला की बाइक सवार हमलावरों ने सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद हमलावरों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
Mother stabbed to death in front of her daughter
संग्रामगढ़ थाने के नूरपुर में महिला की हत्या के बाद मौके पर मौजूद बेटी से पूछताछ करती पुलिस। सं

विस्तार

बृहस्पतिवार की शाम बेटी के साथ बाबागंज बाजार जा रही महिला की बाइक सवार हमलावरों ने सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद हमलावरों की तलाश में जुट गई। कातिलों की धरपकड़ के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी रामदेव ने दस साल पहले दूसरा विवाह मालती (45) के साथ किया था। तीन साल पहले रामदेव की मकान के छत से गिरने के कारण मौत हो गई। पति की मौत के बाद मालती अपनी दस साल की बेटी सुहानी के साथ मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर किया करती थी। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे मालती अपनी बेटी सुहानी को लेकर बाबागंज बाजार जा रही थीं। अभी वह गांव से बाहर हीरागंज रजबहा के पास ही पहुंची थी। तभी बाइक सवार दो हमलावर पहुंचे। शुकुलपुर का रास्ता पूछने के बाद बाइक पर पीछे बैठा हमलावर नीचे उतरा। मालती कुछ समझ पातीं हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

घबराहट में मां-बेटी जान बचाकर खेत की ओर भागी, लेकिन हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर मालती को मौत के घाट उतार दिया। बेटी सुहानी के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े। लोग उन तक पहुंच पाते तब तक हमलावर बाइक से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को कब्जे में लिया। मौके की औपचारिकताएं पूरी करी बेटी सुहानी से घटना की जानकारी ली। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर का कहना है कि घटना के पीछे के विवाद की छानबीन की जा रही है। संपत्ति समेत अन्य विवाद आदि के बिंदु पर गहनता से जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

बेटी के सामने चली गई मां की जान, सहमी सुहानी के नहीं फूट रहे थे बोल


मां के साथ बाजार जा रही सुहानी ने सोचा भी नहीं था कि जिस मां के साथ वह हंसते हुए जा रही है। कुछ देर बाद वह सदा के लिए उससे दूर हो जाएगी। घटना के बाद पुलिस के पहुंची तो सुहानी सहमी रही। पुलिस के सामने उसके बोल नहीं फूट रहे थे। पुलिस उसकी स्थिति देखकर ज्यादा नहीं पूछ सकी। जानकारी नहीं मिलने से पुलिस कातिलों की पहचान नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed