{"_id":"6248b73975238a5d8b683ee6","slug":"mother-shailputri-was-worshiped-on-the-first-day-chanted-pratapgarh-news-ald3300345187","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, पूजी गई शैलपुत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, पूजी गई शैलपुत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। नवरात्र के पहले दिन देवी के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की मंदिरों और घरों में विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के बेल्हा देवी धाम, रानीगंज में स्थित मां बाराही देवी धाम और संडवाचद्रिका में चंद्रिकन धाम में भोर से ही भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों ने मनौती पूरी होने पर पूड़ी का प्रसाद चढ़ाया।
शनिवार से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिन माता शैलपुत्री की आराधना की गई। मां बेल्हादेवी, चंद्रिका देवी, ज्वाला देवी, चौहर्जन देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भोर में ही कतार लग गई। मां चंद्रिका देवी धाम में भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। घरों में नौ दिनों तक व्रत रखकर मां की आराधना करने वाले श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
देवी मंदिरों में सुबह से उमड़ने वाली भीड़ की लाइन देर शाम तक नजर आई। मां बेल्हा देवी मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। शाम होते ही पूरा परिसर दूधिया रो शनी से नहा उठा। कटरामेदनीगंज स्थित मां शीतला मंदिर और चंदीगोविंदपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। बेल्हा देवी धाम में सीसीटीवी से पल-पल की निगरानी की जा रही थी। महिलाओं की भीड़ का देखते हुए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।