फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother became unconscious after seeing her son's dead body and started crying after seeing her husband bleeding.

Pratapgarh News: बेटे का शव देख बेसुध हुई मां, पति को लहूलुहान देख बिलख पड़ी

Sun, 21 Apr 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Mother became unconscious after seeing her son's dead body and started crying after seeing her husband bleeding.
वाराणसी से मिर्जापुर चौहारी रिश्तेदारी में शामिल होने आ रहे पिता-पुत्र ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में घायल बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन रोते -बिलखते बेसुध हो गए।
विज्ञापन

रानीगंज के मिर्जापुर चौहारी के रफी उल्ला के घर शनिवार को आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही वाराणसी जनपद के नाटी इमली बुनकर कॉलोनी के रहने वाले साढ़ू हुजैफा (45) अपने बेटे सोहैल (19) के साथ घर से निकले थे। लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से दोनों दांदूपुर स्टेशन पहुंचे। ट्रेन रुकने के बाद भी स्टेशन का बदला नाम देख वह चकरा गए। वे ट्रेन में ही बैठे रहे।
विज्ञापन

जब ट्रेन चल पड़ी तो दूसरे यात्रियों से जानकारी मिलने पर पिता-पुत्र दोनों चलती ट्रेन से उतरने लगे। जल्दबाजी के चक्कर में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर लाया गया। चिकित्सकों ने सोहैल को मृत घोषित कर दिया। जबकि हुजैफा की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मिर्जापुर से रिश्तेदार संग परिजन भी देर रात ट्रामा सेंटर पहुंचे। मृतक सोहेल की मां हुमा बेटे का शव देखकर रोते बिलखते बेसुध हो गई। पति को लहूलुहान देख बिलखती रही। इधर घटना के बाद मृतक के मौसेरे भाई के घर मातम पसर गया। उसकी शादी की रस्में औपचारिकता के रूप में निभाई गईं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर वाराणसी रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed