{"_id":"3e56ac8846f105ff60f6f10dff98dd34","slug":"mother-and-sons-captive-ax-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर मां-बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर मां-बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सराय सागर गांव में एक कुनबे पर पड़ोसियों ने जमकर कहर बरसाया। कुल्हाड़ी से हमला कर मनोरोगी किशोरी समेत उसके दो भाइयों और मां को कुल्हाड़ी से मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन लोगों की हालत नाजुक देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
नगर कोतवाली के सराय बहेलिया गांव निवासी मोहम्मद असलम का पड़ोसी से रास्ते का विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह पड़ोसी रास्ते को बंद कर रहे थे। असलम का बेटा सलमान (18) विरोध कर घर चला गया। इस पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर बंधक बना कर उसे व उसकी मां शहरुल निशा (45), बहन शाहिन (14) पर हमला बोल दिया। घर के बाहर रहा छोटा भाई दिलशाद (12) शोर मचाने लगा तो हमलावरों ने पीछे से उस पर भी धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे चारो गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर पर पहुंचे गांव के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में चारों लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने सलमान, शहरुल व दिलशाद को इलाहाबाद रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शाहिन मनोरोगी है। वह घर में छिपकर बैठी थी। इसके बाद भी हमलावरों ने उसे नहीं बख्शा। पीड़ित ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।