फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Moradabad-Hapur utensils, jewelery from Rajkot and Kolhapur

मुरादाबाद-हापुड़ के बर्तन, राजकोट और कोल्हापुर से आई ज्वैलरी

Sun, 31 Oct 2021 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Moradabad-Hapur utensils, jewelery from Rajkot and Kolhapur
धरतेरस की तैयारी में सजा बर्तन बाजार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। कोरोना की दूसरी लहर के बाद बाजारों में रौनक लौटी है। इस बार धनतेरस के पर्व को लेकर बाजार में बहार है। जगह-जगह दिवाली और धनतेरस के लिए बाजार सजने लगे हैं। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, बर्तन, कपड़े की बिक्री को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह है। शहर के पंजाबी मार्केट, बलीपुर, सदर बाजार, ठठेरी बाजार, श्यामबिहारी गली स्थित सराफा बाजार में दुकानों को ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सजाया जा रहा है। खरीदारी पर छूट के साथ ही गिफ्ट देने की भी तैयारी है। व्यापारियों मेंम धनतेरस और दिवाली पर कोरोना काल में हुए घाटे की भरपाई की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद व हापुड़ के बर्तनों से सजा ठठेरी बाजार
बर्तनों की खरीदारी के लिए शहर का ठठेरी बाजार पूरे जिले में मशहूर है। यहां बर्तन के छोटे-बड़े करीब 25 व्यापारी हैं। कोरोना काल में महीनों से व्यापार ठंडा पड़ा है, मगर धनतेरस व दिवाली को लेकर बर्तन व्यापारी उत्साहित हैं। अलग-अलग वेरायटी के बर्तन दुकानों में सजा रहे हैं। ठठेरी बाजार के बर्तन व्यापारी दिनेश सिंह दिन्नू ने बताया कि इस बार धनतेरस पर व्यापारियों ने नए स्टाक में हापुड़, मुरादाबाद से स्टील के नए डिजाइन के बर्तन मंगाए हैं। इंडेक्शन कढ़ाही, भगौना, चायपेन, थ्री इन इन वन कूकर सहित स्टील के नए डिजाइन के बर्तन लाए गए हैं। इसके अलावा तांबा व पीतल के बर्तन भी रखे गए हैं।
विज्ञापन

रंग जमाएंगे राजकोट, कोल्हापुर और मुंबई के आभूषण
धनतेरस पर बेल्हा के सराफा व्यापारियों ने भी अपनी निगाह गड़ा रखी है। कोरोना काल में ठंडे पढ़े सराफा बाजार में धनतेरस के दिन धनवर्षा की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार धनतेरस के पर्व पर सराफा व्यापारियों ने कोल्हापुर, राजकोट, मुंबई व कोयंबटूर की मशहूर डिजाइन वाली ज्वैलरी मंगाई है। कोलकाता, मेरठ, चेन्नई की एंटीक डिजाइन सहित कई अन्य मॉडल भी ग्राहकों को लुभाएंगे। इसके साथ ही चांदी के सिक्के भी खूब बिकेेंगे। व्यापारी बुधवार को सुबह से ही अपनी दुकानों को सजाने में जुटे रहे। वृंदावन केदारनाथ ज्वेलर्स के संचालक व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने बताया कि कोरोना की वजह से व्यापार मंदा पड़ा था, इस बार धनतेरस पर हर किसी की नजर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत की चुनरी व लहंगा भी करेगा धमाल
धनतरेस व दीपावली पर्व को लेकर शहर के पंजाबी मार्केट में कपड़ा व्यापारी भी उत्साहित हैं। जयपुर, पुणे, सूरत, मुंबई से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए नए फैशन के अनुरूप कपड़े मंगवाए हैं। पंजाबी मार्केट में धनतेरस को लेकर जबरदस्त तैयारी है। दुकानों को सजाने व ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए दुकानदार नए फैशन में आए हुए परिधानों का सहारा ले रहे हैं। दर्शन क्लाथ सेंटर के प्रो. कुलदीप सिंह संटी ने बताया कि जयपुरिया, पुणे, सूरत व मायानगरी से आया लहंगा, चुनरी व कढ़ाईदार साड़ियों को दुकानों के आगे लटकाया जा रहा है।
ऑफर व छूट के बीच इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी बूम
बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर टीवी-फ्रिज सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आए हैं। मार्केट में स्मार्ट टीवी की खूब डिमांड है। शहर के बाबागंज, सदर बाजार, बलीपुर, राजापाल टंकी पर स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकानों को सजाया गया है। टीवी-फ्रिज पर ग्राहकों को छूट के साथ ही अपनी तरफ से ऑफर दिए जा रहे हैं। गोयल फर्नीचर के प्रो. सुनील गोयल ने बताया कि जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर मासिक किस्त के साथ कोई भी सामान ग्राहक खरीद सकते हैं।
मोबाइल की खरीदारी पर छूट के साथ ऑफर
धनतेरस पर मोबाइल के बाजार भी सज रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि शहर में करीब एक करोड़ के मोबाइल व लैपटॉप की बिक्री की उम्मीद है। बाबागंज बाजार स्थित रवि लैपटॉप के संचालक नितिन गुप्ता, आरके मोबाइल के प्रो. राकेश सांध्वानी ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कई ऑफर हैं। मोबाइल पर छूट के साथ गिफ्ट दिया जाएगा। दुकानदारों का कहना है कि इस बार मोबाइल की बुकिंग शुरू हो गई है। सैमसंग, वन प्लस, वीवो, ओप्पो, रीयल मी सहित कंपनियों के आकर्षक सेट आए हुए हैं।

मायानगरी व कोलकाता से आईं सोलर सिस्टम की मूर्तियां
धनतेरस व दिवाली पर इस बार चुनार, कोलकाता व मुंबई से आकर्षक मूर्तियां आई हैं। दुकानदार व्यापार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसके अलावा टेराकोटा, मिर्जापुर की मूर्तियां भी बाजार में सज रही हैं। खास बात यह है कि इस बार मायानगरी की सोलर सिस्टम वाली गणेशजी की प्रतिमा लोगों को आकर्षित करेगी। डिजिटल मूर्तियों की शुरुआत तीन सौ रुपये से होगी। स्टोन हैँड मेड, रेडियम की मूर्तियां भी बाजारों में सज रही हैं। इनकी कीमत एक हजार रुपये तक है। शहर के बाबागंज, सदर बाजार, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी में मूर्तियों की दुकानें लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed