{"_id":"643c47e9306221bc4a087cc4","slug":"money-withdrawn-for-construction-of-panchayat-building-dm-gave-notice-pratapgarh-news-c-3-1-106276-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पंचायत भवन निर्माण का निकाल लिया पैसा, डीएम ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पंचायत भवन निर्माण का निकाल लिया पैसा, डीएम ने दिया नोटिस
Mon, 17 Apr 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
पट्टी ब्लाक के विरौती में अधूरा पड़ा पंचायत भवन का निर्माण कार्य। संवाद
जिलाधिकारी डॉ.नितिन बंसल ने पंचायत भवन का पैसा निकालने पर भुगतान का आदेश जारी किया है। इसके बाद ठेकेदार की ओर से काम शुरू करने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने बंद करा दिया।
पट्टी तहसील क्षेत्र के विरौती के ग्राम प्रधान राम आसरे शुक्ला का आरोप है कि वर्ष 2020 में तत्कालीन ग्राम प्रधान की ओर से विवादित जमीन में बगैर प्रस्ताव पारित किए ही पंचायत भवन का निर्माण शुरू कराया गया था। जमीन विवादित होने से ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय से स्थगन ले लिया। जिसके कारण पंचायत भवन का निर्माण रुक गया था।
इसके बावजूद निर्माण अधूरा होने पर भी पंचायत भवन के लिए निर्गत धनराशि ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान और तकनीकी सहायक द्वारा आहरित कर ली गई। डीएम ने आहरित की गई 6 लाख 50 हजार की धनराशि की रिकवरी करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया है।