{"_id":"618183403206f01cc9502bb3","slug":"money-rain-of-happiness-business-worth-crores-in-belha-pratapgarh-news-ald319654583","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियों की धनवर्षा, बेल्हा में करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियों की धनवर्षा, बेल्हा में करोड़ों का कारोबार
विज्ञापन
चौक बाजार में पूजा के लिए लावा व चीनी की मिठाई खरीदते लोग। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
महंगाई और मंदी की मार झेल रहा बाजार धनतेरस पर खिलखिला उठा। शहर से गांव तक लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। करोड़ों का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा रौनक ज्वेलरी, कार, बाइक, इलेक्ट्रानिक्स सामान, बर्तन और मोबाइल शोरूम में देखने को मिली। धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त शाम 5.20 बजे से रात आठ बजे होने के कारण शाम को बाजारों में रेला लगा रहा। हालांकि देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर जिले में पचास करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
मंगलवार को महंगाई के बावजूद बाजार खिलखिला उठा। शहर से गांव तक सजीं दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों और बर्तन के बाद सबसे ज्यादा बाइक की खरीदारी हुई। एजेंसियों पर बाइक खरीदने वालों का सुबह से तांता लगा रहा। शहर और ग्रामीण इलाकों के सब डीलरों के पास भी ग्राहक मनपसंद बाइक खरीदते रहे। हीरो, टीवीएस और बजाज की एजेंसियों पर बाइक खरीदने वालों की भीड़ रही।
एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ इतनी अधिक थी कि कर्मचारियों को बात तक करने की फुर्सत नहीं थी। शोरूम के अंदर और बाहर बाइकें खड़ी की गई थीं। हीरो और टीवीएस में एजेंसी संचालकों ने अधिकांश बाइकों को पहले से ही तैयार कर रखा था। एजेंसी पर पहुंचने वाले ग्राहकों को सिर्फ रुपये जमा करने के साथ कागजी औपचारिकता पूरी करनी पड़ रही थी। जिले में टीवीएस की 1750, हीरो की 3500, बजाज की 1221, होंडा की 589, टाटा की कार 12 और मारुति की 20 कारों की बिक्री हुई। बाइक और कार के अलावा ई-रिक्शा और ऑटो की एजेंसियों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
धनतेरस पर चमका सोने-चांदी का बाजार
धनतेरस पर सोने-चांदी का बाजार भी चमक उठा। सराफा व्यापारियों ने कोयंबटूर और मुंबई से मशहूर डिजाइन वाली ज्वेलरी मंगाई थी । कोलकाता, मेरठ, चेन्नई की एंटिक डिजाइन को ग्राहकों ने अधिक पसंद किया। बाजार में चांदी के सिक्के भी खूब बिके। व्यापारी मंगलवार को सुबह से ही अपनी दुकानों को सजाने में जुटे रहे। सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। कोरोना काल के बाद सोने-चांदी के दाम में आए उछाल के चलते कारोबारी मायूस थे, मगर मंगलवार को ग्राहकों को देखकर दुकानदारों का उत्साह दोगुना हो गया। चौक, श्याम बिहारी गली में देर रात तक लोग ज्वेलरी की खरीदारी करते रहे।
रेडीमेड कपड़ों की जमकर हुई खरीदारी
धनतेरस पर लोगों ने रेडीमेड कपड़ों पर अधिक जोर दिया। महिलाओं ने जहां बनारसी साड़ी और जयपुरिया लहंगा अधिक पसंद किया, वहीं युवतियां सूट-लैगी खरीदती रहीं। पजांबी मार्केट में कपड़े खरीदने के लिए भीड़ जुटी रही। जयपुरिया, पूना, सूरत व मायानगरी से आया लहंगा, चुनरी व कढ़ाईदार साड़ियां महिलाओं को खूब पसंद आईं। पंजाबी मार्केट के साथ ही शॉपिंग माल में देर रात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे।
तांबे के बर्तन और इंडक्शन चूल्हे की खूब हुई बिक्री
धनतेरस पर तांबे के बर्तनों को लोगों ने खूब पसंद किया। चौक स्थित ठठेरी बाजार, पंजाबी मार्केट में बर्तनों की दुकानें दुल्हन की तरह सजाई गई थीं। कुछ दुकानदारों ने सड़क के किनारे भी दुकानें लगा रखी थीं। धनतेरस पर दुकानों पर सजे स्टील, तांबे, पीतल के बर्तनों को खरीदने की होड़ लगी रही। दुकानदारों ने बर्तनों के ऊपर दाम लिख रखा था। मंगलवार को दुकानदार न तो मोलभाव कर रहे थे और न ही किसी को छूट दे रहे थे। अधिकांश ग्राहकों ने पहले से ही बर्तनों को पसंद कर रखा था। पहलवान बर्तन स्टोर के प्रो. साईं ने बताया कि धनतेरस पर उम्मीद से अधिक बिक्री हुई है। मुरादाबाद से आए पीतल और स्टील के नए डिजाइन के बर्तन लोगों को खूब पसंद आए।
ऑफर व छूट के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी धूम
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी धूम मची रही। शहर के बाबागंज, सदर बाजार, बलीपुर, राजापाल टंकी पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने छूट के साथ ही अपनी तरफ से ऑफर दे रखा था। प्रीतम एंड संस प्रो. करन सिंह व नीलम एंड कंपनी के प्रो. शिवांगू सोनकर ने बताया कि उम्मीद से ज्यादा दुकानदारी हुई है। कोरोना काल के बाद पहली बार इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में यह उछाल देखने को मिला है।

चौक में लक्ष्मीजी की प्रतिमा खरीदती युवती। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

सुभाष चौक में धनतेरस पर सोने आभूषण खरीदते लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH