फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mona became leader of Congress Legislature Party, increased stature in state's politics

कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता बनीं मोना, प्रदेश की सियासत में बढ़ा कद

Wed, 09 Oct 2019 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mona became leader of Congress Legislature Party, increased stature in state's politics
aradhana mishra mona
कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता बनाए जाने के बाद रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना का प्रदेश की सियासत में भी कद बढ़ा है। माना जा रहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी सक्रियता और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद उनके साथ बेहतर तालमेल और साथ रहकर जमीन पर संघर्ष करने के कारण पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

मोना से पहले नौ बार रामपुर खास के विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद उनके पिता प्रमोद तिवारी भी लंबे समय तक कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता रहे।
लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कई जिलों में ताबड़तोड़ दौरे किए। प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में नाव के जरिए निकली न्याय यात्रा में भी मोना लगातार प्रियंका गांधी के साथ थीं।
विज्ञापन

हाल के दिनों में सरकार के खिलाफ दो बड़े मामलों में मोना ने सड़क पर उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्नाव रेप पीड़िता के रायबरेली में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मोना ने लखनऊ में सीबीआई जांच की मांग करते हुए गिरफ्तारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मामले में भी सरकार को घेरने का प्रयास किया था। प्रियंका के निर्देश पर पैदल न्याय यात्रा निकालने के लिए शाहजहांपुर जाते समय हरदोई में प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सड़क पर उतरकर सत्ता के खिलाफ जुझारू तेवर दिखाने के कारण ही कांग्रेस नेतृत्व का उन पर भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed