{"_id":"5ccf3575bdec2207726890b9","slug":"modi-is-utterly-silent-about-fear-of-defeat-maya","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के डर से बौखलाकर अनाप-शनाप बोल रहे मोदी : माया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार के डर से बौखलाकर अनाप-शनाप बोल रहे मोदी : माया
Mon, 06 May 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 May 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
मायावाती
प्रतापगढ़ के छींटपुर में रविवार को गठबंधन के प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में बसपा सुप्रीमो मायावाती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि गठबंधन के नाम पर सपा ने बहनजी का फायदा उठा लिया।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी हार के डर से घबराए हुए हैं। पीएम बौखलाहट में अनाप-शनाप बोल रहे हैं। वह फूट डालो राज करो की नीति अपना रहे हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं होने वाला है। गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। इससे पहले मायावती ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते देश में दलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों को उनका हक नहीं मिल सका। मायावती ने भाजपा और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है। यह गरीबों का हक मारकर धन्ना सेठों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से किया हुआ अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा था कि विदेशों में जमा काला धन भारत वापस लाने के बाद हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा कराएंगे, लेकिन कुछ नहीं हो सका। वह कहते हैं कि हमने गरीबों को घर दिया, लेकिन किसी भी आवासविहीन व्यक्ति को आवास नहीं मिला। उत्तर प्रदेश में जब हमारी सरकार थी तो हमने गरीबों के लिए दो-दो कमरों के आवास की व्यवस्था की थी।
गठबंधन के लोगों को भाजपा के लुभावने घोषणा-पत्र और वादों से सावधान रहने की जरूरत है। मोदी के राज पूरे देश में गरीबों, दलितों और वंचितों की हालत बेहद खराब है। उनकी नीति पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की है। केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है। यह भ्रष्टाचार को रोकने को दावा करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है।
रक्षा सौदों तक में भ्रष्टाचार हो रहा है। अब तक हुए चार चरणों के चुनाव में यह साफ हो चुका है कि गठबंधन यूपी में इतिहास रचने जा रहा है। इससे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत दुखी हैं। शनिवार को प्रतापगढ़ में हुई जनसभा में भी मोदी का दुख साफ दिखा। वह कुछ भी बोल रहे हैं।
कांग्रेस और भाजपा की हालत एक जैसी है। दोनों ही पार्टियों ने गरीबों, दलितों और पिछड़ों का हित नहीं सोचा। भाजपा के राज में तो गरीब सवर्णों की हालत भी बेहद खराब है।