{"_id":"5ccdcf87bdec2207863aa375","slug":"modi-in-pratapgarh-why-did-the-opposition-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में गरजे मोदी, कहा विरोधी दलों ने क्यों ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में गरजे मोदी, कहा विरोधी दलों ने क्यों ...
Sat, 04 May 2019 11:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी मैदान में शनिवार को विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा प्रहार किया। वह अपने 35 मिनट के भाषण में सपा, बसपा, कांग्रेस पर हमले के साथ पूरी तरह राष्ट्रवाद और विकास पर केंद्रित रहे। मोदी अपने भाषण के दौरान भाजपा के मुख्य एजेंडे हिंदुत्व से बचते नजर आए। वह पूरी तरह से राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती पर हमलावर रहे।
विज्ञापन
विरोधी दलों पर निशाना साधने के साथ देश का विकास उनका मुख्य मुद्दा था। दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्य ने मंच से हिंदुत्व के एजेंडे को धार दी। उन्होंने योग, प्रयागराज में संपन्न हुए कुंभ के साथ मंच से जय श्रीराम के नारे लगवाकर वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचने के चंद मिनट बाद ही माइक पकड़ लिया। भीड़ का उत्साह देख मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में स्थानीय भाषा में लोगों का अभिवादन कर उन्हें खुद से जोड़ने की कोशिश की। मई की चिलचिलाती धूप में जुटी भीड़ से पहले भारत माता की जय के नारे लगवाए, फिर विरोधियों पर एक के बाद एक हमले करते चले गए।
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस के वंशवाद पर हमला बोला तो मायावती को यहां तक कह दिया कि सपा ने गठबंधन के नाम पर उनका फायदा उठा लिया। सपा-कांग्रेस ने मिलकर उनके साथ खेल खेला है। कांग्रेस पर झूठ बोलने और बदनाम करने का आरोप लगाया। कहा कि कैबिनेट का अध्यादेश फाड़ना, समाज तोड़ना और देश बांटना कांग्रेस की पहचान है।
कांग्रेस पिछले तीन साल से झूठ पर झूठ बोले जा रही है। रोज मोदी पर कीचड़ उछाला जाता है। मुझे गिराकर महामिलावाटी देश में मजबूर और अस्थिर सरकार बनाना चाहते हैं। मोदी ने अपने इन हमलों के जरिए यह जताने की कोशिश कि देश का भविष्य भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। ठीक इसी तरह कांग्रेस सरकार में हुई आंतकी घटनाओं और भाजपा सरकार में हुई सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की बात उठाकर उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि भाजपा ही आतंकवादियों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है।
मजबूत सरकार दे सकती है। लोगों को आगाह किया कि अगर देश में कांग्रेस और गठबंधन की सरकार बनी तो भ्रष्टाचार, अस्थिरता, जातिवाद, वंशवाद और कुशासन का खतरा उत्पन्न हो जाएगा। कांग्रेस पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले कर बताया कि भाजपा का कानून, सरकार और संविधान में पूरा विश्वास है। जबकि कांग्रेस इसका मखौल उड़ा रही है।
सपा-बसपा सरकार को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और जातिवाद के मुद्दे पर घेरकर मोदी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि भाजपा ही यूपी को आगे ले जा सकती है। पीएम ने फिर से भाजपा सरकार के लिए 21वीं सदी के नए भारत की दलील दी। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर पूरी तरह मुखर रहे। उन्होंने इसके लिए योग, प्रयागराज में संपन्न हुए कुंभ को पूरी तरह से भुनाने का प्रयास किया। कुंभ को युनेस्को द्वारा भव्य बताने की बात कहकर यह जताया कि यह भाजपा सरकार के कारण ही हो सका।
पहले भी कुंभ लगता रहा है, लेकिन कभी इस का आयोजन नहीं हुआ। 21 जून को देशभर में एक साथ योग दिवस मनाए जाने को भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताकर हिंदुओं को जोड़ने का प्रयास किया। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने और अकबर के किले में बंद अक्षयवट के द्वार आम श्रद्धालुओं को खोलने की बात कहकर भी वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास किया। अपने भाषण के अंत में उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाकर अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे को भी हवा दे दी।